Love Best Friend Shayari

Love Best Friend Shayari

Love Best Friend Shayari

कभी सोचा है तुमने… कि जब दोस्ती और मोहब्बत एक साथ चलती है, तो एहसास कितना गहरा हो जाता है?
क्योंकि दोस्त सिर्फ़ दोस्त नहीं होता, वो तुम्हारा सहारा बनता है, तुम्हारी हँसी की वजह, तुम्हारे आँसुओं का राज़दार। और अगर उसी दोस्त से मोहब्बत हो जाए… तो हर बात, हर लम्हा, हर याद और भी कीमती हो जाती है।

मेरे लिए तो Love Best Friend Shayari लिखना ऐसे है जैसे अपनी ही अधूरी दास्तान को अल्फ़ाज़ देना। क्योंकि कहीं ना कहीं हम सबने वो पल जिया है… जब किसी दोस्त की मुस्कान दिल के बहुत करीब लगी हो। जब उसकी हर छोटी बात तुम्हें अंदर से छू जाए।

जब दोस्त ही मोहब्बत बन जाए

तेरी आँखों में जो सुकून है, वो दुनिया की किसी किताब में नहीं।
जो लफ़्ज़ नहीं कह पाए हम, वो तेरी खामोशी में कहीं बसी हुई है।

जब दिल से प्यार किया जाता है,
शायरी में एक नया रंग और रूप उभरता है|

मोहब्बत करने वालों को इनाम क्या दूं,
जो दिल में बसा है उसे सलाम क्या दूं।

दिल की ख्वाहिशे है बताई नहीं जाती दोस्तों की यादे भुलाई नहीं
जाती, जो भुला दे दोस्तों को ऐसी दोस्ती हमसे निभाई नहीं जाती.

किस्मत की लकीरें हमारी बहुत खास है,
तभी तो तुम जैसे दोस्त हमारे पास है.

दोस्ती निभाने के लिए कोई तरीका नहीं होता, बस एक
जज़्बा होना चाहिए और इस जज़्बा को निभाना आना चाहिए.

खामोशी भी इजहार से कम नहीं होती ,सादगी भी सिंगार से कम नहीं होती,
ये तो अपना अपना ढंग है,दोस्त वर्ना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।

लोग रूप देखते है ,हम दिल देखते है ,लोग सपने देखते है हम हक़ीकत देखते है,
लोग दुनिया मे दोस्त देखते है, हम दोस्तो मे दुनिया देखते है।

कहीं अंधेरा तो कहीं शाम होगी, मेरी हर ख़ुशी तेरे नाम होगी,
कभी मांग कर तो देख हमसे ए दोस्त, होंठो पर हसीं और हथेली पर जान होगी

ए दोस्त गम ना कर तकदीर बदलती रहती है
शीशा शीशा ही रहता है तस्वीर बदलती रहती है…

दिल में जोर से दस्तक दे रहा है कोई…
लगता है यादों के आने का वक़्त हो गया..

हम रूठे दिलो को मानने में रह गये.. गैरो को अपना दर्द सुनने मे रह गये..
मंज़िल हमारे करीब से गुज़र गयी.. और हम औरो को रास्ता दिखाने मे रह गये.!!

कौन कहता है की मुझ में कोई कमाल रखा है,
मुझे तो बस कुछ दोस्तो ने संभाल रक्खा है।

दोस्ती का हर लम्हा ऐसा होता है,
जो कभी तनहा नहीं रहने देता।

शुक्रिया मेरे दोस्त मेरी जिंदगी में आने के लिए,
मेरी जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाने के लिए।

दोस्त से इकरार की शायरी

प्यार की हर राह आसान नहीं होती,
जो सच्चा हो वही हर दर्द सह सकता है।

तेरी मुस्कान में ही मेरी जान बसती है,
तू पास हो तो हर मुश्किल आसान लगती है।

दिल तेरा ही नाम लेता है हर घड़ी,
तू पास न हो फिर भी एहसास रहता है।

हम वक्त गुजारने के लिए दोस्तों को नहीं रखते,
बल्कि हम दोस्तों के साथ रहने के लिए वक्त रखते हैं.

दोस्तों की बज़्म बहुत सुहानी लगे, चोट जैसी पुरानी लगे, फरमाइश करते हैं
कोई गजल सुनाओ, कोई कलाम लिखते हुए जिंदगानी लगे.

वो कोई दोस्त था अच्छे दिनों का,
जो पिछली रात से याद आ रहा है।

ज़िद हर इक बात पर नहीं अच्छी,
दोस्त की दोस्त मान लेते हैं।

दिन बीत जाते है सुहानी यादें बनकर, बाते रह जाती है कहानी बनकर,
पर दोस्त तो हमेशा दिल के करीब रहते है, कभी मुस्कान तो कभी, आँखों का पानी बनकर।

मेरे और तेरे बीच बस यही रिश्ता रह गया है,
तु मेरे पोस्ट पढ़ती है और मैं तेरे लाईक देखता हूँ..

वो झूठ बोल रहा था बड़े सलीके से
मैं ऐतबार न करता तो और क्या करता

कुछ पल खामोशियों में खुद से रूबरू हो लेने दे यार,
ज़िन्दगी के शोर में खुद को सुना नहीं, मुद्दतों से मैंने।

दोस्तों के साथ जीने का मौका दे दे ये खुदा
तेरे साथ तो मरने के बाद भी रह लेंगे।

भले ही अपने जिगरी दोस्त कम है,
पर जितने भी है परमाणु बम हैं।

ऐ दोस्त अब क्या लिखूं तेरी तारीफ में,
बड़ा खास है तू मेरी जिंदगी में।

मोहब्बत भरे दोस्ताना अल्फ़ाज़

आपकी हमारी दोस्ती सुरों का साज है, आप जैसे दोस्त पर हमें नाज है,
अब चाहे कुछ भी हो जाए जिंदगी में, दोस्ती वैसे ही रहेगी जैसी आज है.

सच्चा दोस्त वही होता है, जो तब भी साथ देता है,
जब पूरी दुनिया छोड़ देती है।

दोस्ती की कोई कीमत नहीं होती, यह दिल से निभाई जाती है।
अगर दोस्त सच्चा हो, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

दोस्त वो होते हैं जो हंसाते भी हैं,
रुलाते भी हैं, पर कभी अकेला नहीं छोड़ते।

तुम मुस्कुराते चेहरों की पहचान हो, आप जिंदगी में तफरी का सैलाब है,
लोग कहते हैं दोस्त सच्चे नहीं होते, उन लोगों का सवालों का जवाब हो तुम.

सुरज पास हो या ना हो रोशनी आसपास रहती है, दोस्त पास हो या ना हो
दोस्ती वैसे ही रहती है, वैसे ही आप पास हो या ना हो आपकी यादें हमेशा रहती है.

मेरा ज़मीर बहुत है मुझे सजा के लिए,
तू दोस्त है तो नसीहत न कर खुदा के लिए।

शर्तें लगाई जाती नहीं दोस्ती के साथ,
कीजिये मुझे क़ुबूल मेरी हर कमी के साथ।

मेरे ऐब मुझे उंगलिओं पे गिनाओ यारो,
बस मेरी गैर- मौजूदगी मैं मुझे बुरा मत कहना..।।

कुछ तो धड़कता है ,रूक रूक कर मेरे सीने में ..
अब खुदा ही जाने, तेरी याद है या मेरा दिल …

आंखों के किनारे भीगे नहीं,
तो वो समझे की रोए नहीं।

दावे मोहब्बत के मुझे नहीं आते दोस्तों,
एक जान है जबदिल चाहे माँग लेना।

दोस्तों से बिछड़ कर यह हकीकत खुली,
बेशक कमीने थे पर रौनक उन्हीं से थी।

पैसा तो बस जीने के लिए होता है हँसने के
लिए तो हमेशा दोस्त की जरुरत पड़ती है।

जब दोस्त ज़िंदगी का सबसे हसीन राज़ हो

दोस्ती से शुरू हुआ था ये सफ़र, पर मोहब्बत तक पहुँच गया असर।
तेरा साथ ही मेरी मंज़िल है, मेरे दोस्त, तू ही मेरा दिल है।

तेरी हँसी में छुपा है मेरा जहाँ, तेरी खामोशी में मेरा अरमान।
दोस्ती थी पहली पहचान हमारी, अब मोहब्बत बन गई है जान।

कुछ दोस्त दिल में बस जाते हैं,
फिर चाहें दूर हों, पर एहसास हमेशा पास रहता है।

किस्मत वालों को मिलते हैं सच्चे दोस्त,
वरना हजारों लोग जिंदगी में आते-जाते रहते हैं।

ना चाहा था तुझे इस तरह पाने के लिए, पर दिल गिर पड़ा तेरे बहाने के लिए।
दोस्ती का नाम लेकर मोहब्बत कर बैठे,अब तन्हा जीना मुश्किल हो गया तेरे बिना।

सच्ची दोस्ती में कोई शर्त नहीं होती,
जो हर हाल में साथ दे, वही दोस्ती होती है।

जो पल भर में भूल जाए वह सच्चा दोस्त नहीं होता, जो नाराज
होने के बावजूद भी लौट आए, सभी के पास ऐसा दोस्त नहीं होता.

आसमान हमसे नाराज है तारों का गुस्सा भी बेहिसाब है, मुझसे
जलते हैं यह सब क्योंकि चांद से बेहतर दोस्त जो मेरे पास है.

ए खुदा मुझ पर एक एहसान करते मेरी दोस्त की किस्मत में मुस्कान लिख दे,
ना मिले उसे जिंदगी में कभी दर्द तू चाहे उसकी किस्मत ने मेरीजान लिख दे.

नहीं बसती किसी और की सूरत अब इन आँखो में,
काश कि हमने तुम्हें इतने गौर से ना देखा होता।

उस मासूम शराब की मोहब्बत भी क्या खूब थी ।।
जालिम एक बार लबो पे लगी तो फिर कभी उसने बेवफाई ना की।।

स्कूल के दोस्त कितने भी कमीने हो,
स्कूल बंद होने के बाद उनकी याद बहुत आती है।

कुछ तुझपे उधार है, कुछ मुझपे उधार है
ये दोस्ती की मीठी यादें चाय की कर्जदार हैं।

दिल का रिश्ता है दोस्तों से,
ये दोस्त जीता है दोस्ती से।

दोस्ती जीने का तरीका देती है,
दोस्त जीने का हौसला देता है।

मैं Zoya हूँ… पिछले दिनों मैंने 2 Line Instagram Gujarati Love Shayari लिखी थी, और आज दिल ने मजबूर किया कि Love Best Friend Shayari लिखूँ।

Love Best Friend Shayari सिर्फ़ अल्फ़ाज़ नहीं, बल्कि वो जज़्बात है जो शायद कहने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती। दोस्ती और प्यार… दोनों का संगम बहुत अनमोल है। मैं मानती हूँ, मोहब्बत अगर दोस्ती में छुपी हो, तो उसमें कोई छलावा नहीं, कोई बनावट नहीं। वो उतनी ही मासूम होती है जितनी पहली बारिश की ख़ुशबू।

Scroll to Top