Best 40+ Heart Touching Love Shayari in Hindi

Heart Touching Love Shayari in Hindi

Heart Touching Love Shayari in Hindi – जब लफ़्ज़, एहसास बन जाते हैं 💖

Heart Touching Love Shayari in Hindi सिर्फ मोहब्बत का इज़हार नहीं होती, ये उन खामोश जज़्बातों की आवाज़ होती है जो कभी कहे नहीं गए — पर फिर भी हर धड़कन में महसूस किए जाते हैं।
Main Zoya — और आज मैं लायी हूँ अपने दिल की वो पन्नियाँ जो कभी भीग चुकी थीं किसी के इश्क़ में… और अब उन लफ्ज़ों में ढलकर आप तक पहुँच रही हैं।

हर बार प्यार सिर्फ खुशी नहीं देता — कभी-कभी वो इतनी गहराई दे जाता है कि इंसान खुद को उसमें खो देता है। आज की इन शायरियों में वही एहसास है — टूटने, जुड़ने, और फिर भी मुस्कराने का।

सजा तो मुझे मिलना ही थी मोहब्बत में,
मैंने भी तो कई दिल तोड़े थे तुझे पाने के लिए…….!!!

पलकों की हद को तोड़ कर दामन पे आ गिरा,
एक अश्क़ मेरे सब्र की तौहीन कर गया………….!!!

मैं तेरे नसीब कि बारिश नहीं जो तुजपे बरस जाऊं,
तुजे तक़दीर बदलनी होगी मुझे पाने के लिए……….!!!

जो न मानो तो फिर तोल लेना तराजू के पलड़ों पर,
तुम्हारे हुस्न से कई ज्यादा मेरा इश्क भारी है……….!!!

तूम्हारे बाद मेरा कोन बनेगा हमदर्द,
मैंने अपने भी खो दीए.. तूम्हे पाने कि जीद मे ….…!!!

मोहब्बत भीख है शायद,
बड़ी मुश्किल से मिलती है…….!!!

Dil Ko Chhoo Jaane Wali Hindi Love Shayari Jo Yaadon Mein Reh Jaaye

गुनाह है गर इश्क तो,
कबूल है मुझे हर सज़ा इश्क की…..!!!

चले जाएंगे तुझे तेरे हाल पर छोड़कर,
कदर क्या होती है ये तुझे वक्त सिखा देगा…..!!!

काश !!
किस्मत भी नींद की तरह होती,
हर सुबह खुल जाती……!!!

क्यूँ शर्मिंदा करते हो रोज,
हाल हमारा पूँछ कर,
हाल हमारा वही है जो तुमने बना रखा हैं……!!!

कल एक फ़कीर ने मेरी आँखों में झांक के बोला,
ऐ बन्दे तू तो बहुत खुशमिजाज़ था… इश्क़ होने से पहले……!!!

एक तरफ एक क़ातिल है,
एक तरफ एक हसीना,
मै क़ातिल की तरफ गया,
सोचकर की वो एक ही बार मौत देगा…….!!

ऐ जिंदगी तू सच में बहुत ख़ूबसूरत है,
फिर भी तू उसके बिना अच्छी नहीँ लगती…..!!!

वो तो कह कर चली गयी की मुझे कल से भूल जाना,
सदियों से में “आज” को रोक कर बैठा हूँ……..!!!

शायरी मेरा शौक नहीं,
ये तो मोहोब्बत की कुछ सज़ाएं हैं……!!!

Emotional Heartfelt Shayari Jo Sacha Pyaar Mehsoos Karaye

दिल ने आज फिर तेरे दीदार की ख्वाहिश रखी है,
अगर फुरसत मिले तो ख्वाबों मे आ जाना……..!!!

तुम आओ और कभी दस्तक तो दो इस दिल पर,
प्यार उम्मीद से कम हो तो सज़ा-ऐ-मौत दे देना……!!!

तुम याद भी आते हो तो चुप रहते हैं,
के आँखो को खबर हुई तो बरस जाएंगी……!!!

काश ये मोहब्बत ख्वाब सी होती,
बस आँखे खुलती और किस्सा खत्म….!!!

हमे भी आते हैं अंदाज़ दिल तोड़ने के,
हर दिल में खुदा बसता है यही सोचकर चुप हू मै……!!!

हम तो उम्र भर के मुसाफ़िर हैं,
मत पूछ तेरी तलाश में कितने सफ़र किए हैं हमने…….!!!

मोहब्बत में सर झुका देना कुछ मुश्किल नहीं,
रौशन सूरज भी चाँद कि ख़ातिर डूब जाता है……!!!

वो अल्फाज़ ही क्या जो समझाने पड़े,
मैनें मोहब्बत की थी वकालत नहीं…….!!

Hindi Mein Romantic Shayari Jo Har Lafz Ko Dard Banaye

ये ना समझना कि खुशियो के ही तलबगार है हम,
तुम अगर अश्क भी बेचो तो उसके भी खरीदार है हम……!!!

वक़्त भी लेता है करवटें कैसी कैसी,
इतनी तो उम्र भी ना थी जितने सबक सीख लिए हमने….!!!

गर मुहब्बत खेल है, हमने खुद को दांव पे लगा दिया है,
अब दुआ करते हैं रब से, तुम ज़रूर जीतो……..!!!

इश्क़ महसूस करना भी इबादत से कम नहीं,
ज़रा बताइये, छू कर खुदा को किसी ने देखा हैं……..!!!

पहले तो यूँ ही गुजर जाती थी,
तुमसे मोहब्बत हुई तो रातों का एहसास हुआ……!!!

मेरे दुश्मन भी, मेरे मुरीद हैं शायद,
वक़्त बेवक्त मेरा नाम लिया करते हैं,
मेरी गली से गुज़रते हैं छुपा के खंजर,
रु-ब-रु होने पर सलाम किया करते हैं……….!!!

ना तेरे आने कि खुशी ना तेरे जाने का गम,
गुजर गया वो जमाना जब तेरे दीवाने थे हम……!!!

वो मोबाइल के एक फोल्डर में तेरी तस्वीरें इकठ्ठा की है मैंने,
बस इसके सिवा और ख़ास कुछ जायदाद नहीं है मेरी……….!!!

Jab Ishq Bin Bole Sab Kuch Keh De – Tab Zoya Likhti Hai Shayari

दुआ करते हैं हम सर झुका के,
आप अपनी मंज़िल को पाए,
अगर आपकी राहों मे कभी अंधेरा आए,
तो रोशनी के लिए खुदा हमको जलाए………!!!

आसमाँ इतनी बुलंदी पे जो इतराता है,
भूल जाता है ज़मीं से ही नज़र आता है……!!!

मेरे दिल में ज्यादा देर तक रुकता नहीं कोई,
लोग कहते हैं मेरे दिल में साया है तेरा………!!!

गुजर जायेगा ये दौर भी, जरा सा इत्मिनान तो रख,
जब खुशिया ही नहीं ठहरी, तो गम की क्या बिसात………!!!

पगली तेरी मोहब्बत ने मेरा ये हाल कर दिया है,
मैं नहीं रोता, लोग मुझे देख कर रोते हैं………!!!

करती है बार बार फोन, वो ये कहने के लिए,
कि जाओ, मुझे तुमसे बात नही करनी…….!!!

दिए हैं ज़ख़्म तो मरहम का तकल्लुफ न करो,
कुछ तो रहने दो, मुझ पे एहसान अपना……..!!!

कोई ठुकरा दे तो हँसकर जी लेना,
क्यूँकि मोहब्बत की दुनिया में जबरदस्ती नहीं होती….!!!

सजा मेरे हिस्से की उनको बस इतनी ही देना मेरे मौला,
तारे मै गिनता रहु और वो रात-भर करवटे बदलती रहे……!!!

ना करूं तुझको याद तो खुदकी साँसों में उलझ जाता हूँ मैं,
समझ नहीं आता की ज़िन्दगी साँसों से हे या तेरी यादों से……….!!!

जिनके आँगन में अमीरी का पेड लगता है,
उनका हर ऐब ज़माने को हुनर लगता है………!!!

तेरे सामने सबको भुला देता हूं
तेरी बातों में खुद को समा लेता हूँ,
जिस पल जियो मैं तेरे साथ
तेरे साथ जिया लम्हा अपना बना लेता हूं।

Heart Touching Love Lines Jo Judaai Mein Bhi Pyaar Ka Ehsaas Dilaaye

तू पास हो तो ज़िंदगी आसान लगती है
तेरे बिना ये साँस बेजान लगती है,
तेरे ख्यालों में ही जी रहा हूँ मैं
तेरे प्यार से ही मुझमें जान लगती है।

तेरा छू लेना कितना प्यारा है
जैसे मुस्कुराता जग सारा है,
जब तू मेरे पास आता है
मेरा दिल जोर से धड़क के शर्माता है।

ना कोई वादा लिया हमने
आँखों में सच्चाई देखी थी,
मोहब्बत लफ़्ज़ों से नहीं जताई हमने
हमने बस तेरी प्यार की परछाई देखी थी।

तेरे बिना कुछ भी अच्छा नहीं लगता
तेरे बिना दिल का रिश्ता सच्चा नहीं लगता,
तेरा साथ ही मेरी दुनिया है
तेरे बिना वफाओं का धागा कच्चा लगता है।

तेरे नाम की खुशबू छाई रहती है
मेरे दिल में तू समाई रहती है,
तू ही है जिसने मुझे जीना सिखा दिया
ज़िंदगी बेजान सी चलती रहती है।

तेरा नाम लेते ही दिल मुस्कुरा जाता है
तेरा ख्याल मुझे भाता है,
तेरी बाहों में मिलता है सुकून
जब तू मेरे पास में आता है।

तेरा साया मुझ में रहे
मैं तुझे प्यार करता रहूं,
तू सिमट जाए मुझमें
मैं तुझ में जीता मरता रहूं।

हर वक्त तेरा खयाल रहता है
तू पास रहे तो सुकून आता है,
चाहे कितनी भी हो लड़ाई
तेरी बाहों में सिमट जाने का मन चाहता है।

रोज़ गली से गुजरती है वो
मुझे देख के मुस्कुरा जाती है,
इज़हार तो नहीं करती
पर मुझे अपना बना जाती है।

मेरे साथ तू हर पल रहे
तेरी हंसी का मैं दीवाना हो जाऊं,
तू मुस्कुरा कर देखे मुझे
मैं तुझ पे फिदा रह जाऊं।

तेरे प्यार में हर दिन बहार लगता है
तेरे साथ हर मौसम महकता है,
जब भी देखूं तुझे मैं
मेरा दिल जोरों से धड़कता है।

मुझे तू अच्छा लगने लगा है
तेरा प्यार पाना चाहता हूं,
तेरे पास आना चाहता हूं
तेरी बाहों में सिमट जाना चाहता हूं।

तेरा मेरा प्यार अमर हो जाए
मेरा मन तुझ में खो जाए,
तेरा साथ रहे हमेशा
मैं तेरा और तू मेरा हो जाए।

जब मोहब्बत एक ख्वाब बन जाए — तब Zoya लिखती है शायरी ✨
कभी-कभी लगता है कि इश्क़ एक अधूरा सपना है — जितना पास जाता है, उतना ही दूर हो जाता है। मेरी ये Heart Touching Love Shayari in Hindi उन सभी के लिए है जो आज भी किसी को दिल से याद करते हैं, पर जुबां खामोश है।

Zoya जानती है — हर रिश्ता मुकम्मल नहीं होता, लेकिन हर एहसास अमर हो सकता है… जब वो शायरी बन जाए। अगली बार शायद मैं बात करूं उस मोहब्बत की, जो अधूरी होते हुए भी पूरी लगती है।

Scroll to Top