Birthday Shayari For Love In Hindi

Birthday Shayari For Love In Hindi

Birthday Shayari for Love in Hindi

जन्मदिन का दिन… वो पल जब तुम थोड़े और बड़े हो जाते हो, पर मेरे लिए तुम हमेशा वही हो — वही पहले दिन वाले, जिनसे मेरी धड़कनें मिल गई थीं।
पता है, मैं कितने दिनों से सोच रही थी तुम्हारे लिए कुछ खास लिखने के बारे में… क्योंकि केक, गिफ्ट और पार्टी तो सब करते हैं, पर दिल से निकले शब्द… वो सिर्फ मैं दे सकती हूँ तुम्हें।

तेरे जन्मदिन की सुबह में मेरा प्यार

तेरे जन्मदिन की सुबह,
मेरी दुआओं की रौशनी से रोशन है।

आज का सूरज भी तेरे नाम से उगा है,
क्योंकि आज का दिन सिर्फ तेरा है।

तेरे जन्मदिन की सुबह में,
मैंने अपना सारा प्यार लपेटकर दुआओं में भेजा है।

तेरे लिए आज आसमान ने भी,
थोड़ा और नीला रंग ओढ़ लिया है।

तेरे जन्मदिन की सुबह,
मेरे दिल की सबसे मीठी शुरुआत है।

तेरे जन्मदिन की सुबह में,
तेरी हंसी का सपना सजाए बैठी हूँ।

आज का हर लम्हा,
तेरे लिए और भी प्यारा बनाया है खुदा ने।

तेरे जन्मदिन की सुबह,
मेरे दिल का सबसे खूबसूरत मौसम है।

आज की पहली किरण ने कहा…
तू मेरी सबसे कीमती दुआ है।

तू ही है मेरी पहचान
बाकी सब मेरे लिए अंजान,
मैं तेरे बिना रह नहीं सकता
Happy Birthday मेरी जान।
Happy Birthday Jaan.

प्यार से भरी दुआएं

तेरी राहों में हमेशा खुशियों के फूल खिलें,
तेरे आसमान में कभी अंधेरा ना हो।

खुदा तुझे उतनी खुशियां दे,
जितनी मेरी तेरे लिए मोहब्बत है।

तेरे होंठों की मुस्कान कभी फीकी ना पड़े,
तेरे दिल का हर कोना हमेशा रोशन रहे।

तेरे हर सपने को सच होते देखूं,
यही मेरी हर रोज़ की दुआ है।

तेरे आंसू भी सिर्फ खुशी के हों,
तेरी जिंदगी सिर्फ मोहब्बत से भरी हो।

तेरे हाथों की लकीरों में बस कामयाबी लिखी हो,
और तेरे दिल में सुकून बसा रहे।

कैसे तुझ से दूर रहूं हर पल तेरी याद सताए,
आज दिन है खास तेरा आ पास, तेरा Birthday मनाए।

तेरी हर सुबह मुस्कान से शुरू हो,
और हर रात सुकून से खत्म हो।

तेरे चारों ओर मोहब्बत का घेरा हो,
जो तुझे हर बुरी नज़र से बचाए।

खुदा तुझे वो सब दे,
जिसके तू हक़दार है… और उससे भी ज्यादा।

प्यार और जन्मदिन का अनोखा रिश्ता

हर दिन हो ऐसा
जैसा आज का दिन है,
मनाना है तेरा Birthday
तेरे बिना जीना ना मुमकिन है।

मेरे दिल में बस गया है
पास आ कर लूं तुझे kiss,
जल्दी से बजे 12 घड़ी में
कर दूं तुझे Happy Birthday Wish.

साथ में तू रहे
खुशियां तेरे पास आए,
इस पल को मिलकर खास बनाए
अपनी जान का हैप्पी बर्थडे मनाए।

तू रहे पास
तेरा साया सदा मुझ में रहे,
ग़म हो सारे दूर ,तुझे बाहों में भरकर
Happy Birthday कहे।

तू हर पल साथ है
हर धड़कन में तेरा अहसास है,
आज है खुशियों का दिन
मेरी बाबू का Birthday खास है।

तू हर पल मुस्कुराता रहे
मुझे ज़िंदगी भर चाहता रहे,
मन करता है सजाऊँ रोज़ घर
Happy Birthday का दिन आता रहे।

जब सब ने छोड़ा हाथ
हर पल तुझे खुद से जुड़ा माना,
जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान
तुझे ही मैने सच्चा साथी जाना।

तू पास मेरे सदा रहे
तेरा साया मुझ पे पड़ा रहे,
हर दिन हो तेरा खुशियों के साथ
तेरे जन्मदिन से दिन मेरा सजा रहे।

इश्क़ मेरा सच्चा है
नाम तेरा इसमें बसा हो,
हैप्पी बर्थडे मेरी जान
खुशियों से तेरा दिन भरा हो।

हर बात में तेरा ज़िक्र हो
हर बात में तेरी फिक्र हो,
तुझे मैं दिल से चाहूं
सरप्राइज़ देकर Birthday तेरा खास बनाऊं।

जश्न तो बहाना है
आज कही नहीं जाना है,
अपने बाबू की बाहों में सिमटकर
हैप्पी बर्थडे मनाना है।

मेरी मोहब्बत का तोहफा

तेरा नाम लबों पे रखा है
तेरा साथ मुझे पाना है,
करना है तुझे Wish
Happy Birthday तेरा मनाना है।

चाहत की हर हद पार कर दूं
तेरे पास आकर तुझमें प्यार भर दूं,
जन्मदिन पर दूं ऐसा तोहफा
तेरी मांग में सिंदूर भर दूं।

तेरी हंसी से आती है बहार
दिल तुझ पे फिदा हो जाता है हर बार
मानने को करता है तेरा जन्मदिन रोज़
तेरा Birthday क्यों नहीं आता साल में दो बार।

मेरी दुनिया का तू उजाला है
तेरे साथ ही सारे ख्वाब पाला है,
12 बजे आने वाली है एक उमंग
मेरे शोना का Happy Birthday आने वाला है।

सारी खुशियां तुझसे जाना है
तुझे अपना माना है,
रहना तू हमेशा मेरा
तेरे साथ Happy Birthday मनाना है।

मेरा हमसफर तू है
तेरा साथ निभाते जाना है,
आज है दिन खास मेरी जान का
Happy Birthday मनाना है।

मोहब्बत में तेरा नाम लिया है
तेरे साथ हर वादा निभाते जाना है,
तू है कितना खास मेरे लिए
तेरा जन्मदिन मना के बताना है।

तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू ज़िंदगी का एक अहम् हिस्सा है मेरा
मेरी मोहब्बत तुझसे, सिर्फ़ लफ्जों की नहीं है,
तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा
Happiest Birthday Dear !

कितनी मोहब्बत है तुमसे यह कहना नहीं आता,
बस इतना जानते है कि
तुम्हारे बिना हमें रहना नहीं आता
हैप्पी बर्थडे माय लव !

आप खुद नहीं जानती आप कितनी प्यारी हो
जान हो हमारी पर जान से प्यारी हो
दूरियों के होने से कोई फर्क नही पड़ता
आप कल भी हमारी थी और आज भी हमारी हो
Happiest Birthday Jaan !

कितना खूबसूरत चेहरा है तुम्हारा,
ये दिल तो बस दीवाना है तुम्हारा,
लोग कहते हैं चांद का टुकड़ा तुम्हें,
पर मैं कहता हूं चांद भी टुकड़ा है तुम्हारा
Love you Jaan, Happy Birthday !

कभी लगता है… जन्मदिन सिर्फ एक तारीख नहीं, ये वो दिन है जब मेरी दुनिया में रौशनी आई थी।

Main Zoya hoon…
pichhli baar maine “Best 30+ Love Short Shayari” likhi thi,
aur ab tumhare liye yeh birthday ki mehka huaa pyaar laayi hoon.

Scroll to Top