Best Shayari For Radha Krishna Love
कभी सोचा है, प्यार कैसा होना चाहिए? मैंने हमेशा ये महसूस किया है कि सच्चा प्यार वही होता है जिसमें कोई शर्तें नहीं होतीं, कोई हिसाब-किताब नहीं होता… बस एक रूह से दूसरी रूह का जुड़ाव होता है। और जब भी मैं Best Shayari for Radha Krishna Love लिखती हूँ, तो दिल में वही निश्छल, मासूम और अनंत प्रेम की छवि उतर आती है। राधा–कृष्ण का प्यार मेरे लिए सिर्फ़ एक कहानी नहीं, बल्कि वो एहसास है जिसमें इश्क़ का सबसे पवित्र रूप मिलता है। कृष्ण का मुरली बजाना और राधा का उसकी धुन में खो जाना… यही तो असली मोहब्बत है।
राधा कृष्ण के अमर प्रेम की सबसे सुंदर शायरी
यदि प्रेम का मतलब सिर्फ पा लेना होता,
तो हर हृदय में राधा-कृष्ण का नाम नही होता !
प्यार मे कितनी बाधा देखी,
फिर भी कृष्ण के साथ राधा देखी !
राधा है जहा जहा वही श्री कृष्ण है ,
जो बस जाए एक बार ह्र्दय में फिर बिछड़ता कहा है !!
पाने को ही प्रेम कहे जग की ये है रीत,
प्रेम का सही अर्थ समझायेगी राधा-कृष्णा की प्रीत !!
जैसे सीता भी अधूरी थी राम के बिना ,
वैसे ही राधा भी अधूरी थी कृष्ण के बिना
श्री राधा और कृष्णा का मिलना तो बस एक बहाना था
पूरी दुनिया को प्रेम का सही मतलब समझाना था !!
चल पड़ा हूँ राहों में, पर रास्ता कुछ प्यारा नहीं,
तेरा नाम लेके चलता हूँ, वरना ये संसार हमारा नहीं।
प्रेम ऐसा कि नामों में भी बंधे,
‘राधे-श्याम’ बनके हर युग में गूंजे |
हर मंजर में मैं पाऊं तुझे, कैसे कहूँ कान्हा कितना चाहू तुझे,
तुमसे ही शुरू होती जिन्दगी, यूं ही कैसे भूल जाऊं तुझे |
तुम क्या मिले की साँवरे मेरा मुकद्दर सवंर गया
उजड़े हुए नसीब का गुलशन निखर गया जय श्री कृष्णा|
जब भी कोई पूछता है आज कल कहां है मेरा एक
ही जवाब रहता है श्री कृष्ण कि भक्ति में…!
क्या नींद क्या ख्वाब आँखे बन्द करू तो
तेरा चेहरा आंख खोलू तो तेरा ख्याल मेरे कान्हा|
जब भी में बुरे हालात में घबराता हूं मेरे कान्हा
की आवाज आती है ठहर में अभी आता हूं
मेरी हर दुआ कबूल हो जाती क्यूँकी में जब
भी दुखी होता मेरे सांवरे को खबर हो जाती
जहाँ लगाना दिल है वहां दिमाग क्यूं लगाना है
और हम क्या श्री कृष्ण का तो पूरा संसार दीवाना है।
राधा की आंखों में बसी कृष्ण की तस्वीर प्यार का चढ़ता परवान,
ना कोई वादा फिर भी है प्रेम अटूट पहचान।
मुरली की मधुर तान है राधा पूछे प्रेम बोध क्या अपराध है,
कृष्ण के मन की ये आवाज़ है हर युग में बस उनका राज है।
सबसे प्यारी कहानी वो राजा और रानी, राधा-कृष्ण
का प्रेम अमर है हर युग इनके प्रेम की दीवानी।
राधा और श्याम की प्रेम कहानियों से प्रेरित पंक्तियाँ
पूर्ण है श्रीकृष्ण परिपूर्ण है श्रीराधे !
आदि है श्रीकृष्ण अनंत है श्रीराधे !
बंधन रिश्तों का नहीं एहसासों का होता है,
जहाँ एहसास खत्म वहां रिश्ता खत्म्म !!
तुमसे जोड़ तू में अपने जीवन की डोर मेरे मोहन,
तू आए तो मेरे दिल की और!
मेरे मन की आंखों को जब तेरा दीदार हो जाता है,
मेरा तो हर दिन मेरे मोहन त्योहार हो जाता है !!
राधा के सच्चे प्रेम का यह ईनाम हैं,
कान्हा से पहले लोग लेते राधा का नाम है !
ना कोई साथ था मेरे ना कोई पास था मेरे
मुझे श्री कृष्ण पर विश्वास है बस अब वही साथ है मेरे|
सुन्दर से भी अधिक सुंदर है तू लोग तो पत्थर पूजते है मेरी तो पूजा है तू
पूछे जो मुझसे कौन है तू? हँसकर कहता हुँ जिंदगी हुँ में और साँस है तू|
मत रख अपने दिल में इतनी नफ़रतें ऐ इंसान
जिस दिल में नफ़रत हो उस दिल में मेरे श्याम नहीं रहते|
श्याम की बंसी जब भी बजती है,
राधा के मैन में प्रीत जगती है !!
मेरा मन मोहन का आशिक बन गया,
हर सांस पर नाम श्रीकृष्ण लिख गया।
मांगोगे दो खुशी उनसे वो खुशियां चार देंगे
विश्वास रखो मेरे कान्हा पर वो आपका पूरा जीवन सवार देंगे
तेरे दीदार की कशिश तेरे दर तक खींच लायी हैं
हम पर भी करदे नज़रे मेरे कान्हा तुने बिगड़ी लाखों की बनाईं हैं
तुम मस्तिष्क के जगह दिल से सोचने का काम क्यू करता है।
लगाना ही है दिल तो श्री कृष्ण पर क्यू नही मरता है ।।
गोकुल में जब गूंजे बांसुरी की तान,
राधा संग नाचे पूरा ब्रजधाम।
श्याम के प्रेम में सब कुछ लुटा दूं,
बस एक झलक पर खुद को मिटा दूं।
राधा की आँखों में प्यार है कृष्ण की बंसी में श्रंगार है,
दिल से जो जुड़ जाएं ऐसे रिश्ता उनका ख़ास उपहार है।
राधा के बिना श्याम अधूरा अटूट प्रेम की तैयारी है,
प्रीत इनकी सबसे न्यारी, हर युग में ये प्यार सब पे भारी है।
कृष्ण का प्यार जैसे मीठा गीत राधा है उनकी प्रीत,
ना दूरी, ना कोई दीवार बस दिल में सच्चा प्यार।
कृष्ण की बंसी और राधा का दिल
एक तरफ साँवले कृष्ण दूसरी तरफ राधिका गोरी,
जैसे एक-दूसरे से मिल गए हों चाँद चकोरी !!
राधा कृष्ण का मिलन तो बस एक बहाना था,
दुनियाँ को प्यार का सही मतलब जो समझाना था।
हमने प्रेम की कितनी बाधा देखी,
फिर भी कृष्णा के साथ राधा देखी…!!
खुशियों भरी जिंदगी जीनी है तो एक काम किया कीजिए
रोजाना अपने होंठो से श्री कृष्ण का नाम ले लीजिये…!
राधा कृष्ण का प्रेम अमर,
हर भक्त के मन में बसा उनका घर।
श्याम के प्रेम में खो जाऊं,
हर जनम बस उनको ही पाऊं।
श्री कृष्ण ज़िनका नाम है गोकुल ज़िनका धाम है
ऐसे श्रीकृष्ण को मेरा बारम्बार प्रणाम है…!
राधा कृष्ण का मिलन तो बस एक बहाना था
दुनियाँ को प्यार का सही मतलब जो समझाना था…!
हे कान्हा, तू अगर नवाजे मुझे, तो तेरा रहम है मेरे “मालिक”
वरना तेरी रहमतों के काबिल, मेरी ये बंदगी नही.
प्यार तो हमारा राधा कृष्णा के जैसा ही होगा,
चाहे हम एक दूसरे की किस्मत में न हो !!
जमाने में सबको खुशी चाहिए ,और
मुझे हर खुशी में सिर्फ तुम चाहिए !!
अगर हमने राधा जी के श्री कृष्ण के प्रति समर्पण को जान लिया,
तो समझ लेना हमने प्रेम को सच्चे अर्थों में जान लिया।
कृष्ण है तभी तो सब्र है, सब्र है तभी तो इन्तजार है_
इन्तजार है तभी तो प्रेम है, प्रेम है तभी तो हम आपके प्रेमी हैं_
श्री राधे हम तेरे नैनो में खोना चाहते है,
हम तेरे दिलबर होना चहते है!!
जब तक धरा पर प्रेम रहेगा,
राधा संग कृष्ण अमर रहेगा।
नज़रों से नज़रों की बात हुई राधा से कृष्ण की मुलाकात हुई,
जो सच्चा प्यार दिल से निभाए प्यार वो सदियों के लिए अमर हो जाए।
प्रीत का रंग गहरा हो जाए जब राधा का नाम जुबां पर आए,
श्याम के मन की वो रानी जिसको सब राधे मां बुलाए।
आज भी जीवित है राधा कृष्ण का प्यार
प्रेम यदि पक्का हो तो, विवाद चाहे कितना
भी गहरा हो, संबंध शेष रह ही जाता है !!
दौलत , शोहरत छोड़ी सारा खजाना छोड़ दिया,
मेरे मोहन के प्रेम दीवानों ने सारा जमाना छोड़ दिया ..!!
अधूरी कहानी पर खामोश लबों का पहरा है,
चोट रूह की है इसलिए दर्द जरा गहरा है !!
श्याम की बंसी जब भी बजी है,
राधा के मन में प्रीत जगी है !!
कन्हैया बस तेरी रहमतपर नाज करते हैं, इन आंखो को जब
तेरा दीदार हो जाता हैं,मेरा तो हर दिन सांवरे त्योहार हो जाता है !
मोहन को राधा का पैगाम लिखा,
पूरे खत में सिर्फ कान्हा कान्हा ही नाम लिखा !!
श्याम के चरणों में प्रेम का संसार,
हर भक्त को मिले प्रेम अपार।
ये मतलब की दुनिया हैं साथ कोई क्यों देगा
कान्हा पर विश्वास करो साथ बस वही देगा
मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया जमुना के तट पे विराजे हैं
मोर मुकुट पर कानों में कुंडल कर में मुरलिया साजे हैं|
राधा कृष्ण का सच्चा प्यार,
बिना बोले ही कर गया इकरार।
कृष्ण संग राधा का प्रेम अमर,
हर भक्त के मन में बसा उनका घर।
कान्हा तुझे खवाबो में पाकर दिल खो ही जाता है,
खुदको जीतना भी रोक लून, प्रेम हो ही जाता है !!
गाय का माखन यशोधा का दुलार
ब्रह्माण्ड के सितारे कन्हैया का श्रृंगार|
राधा के दिल में कृष्ण, राधा के साँसों में कृष्ण,
चाहे कितना भी रास रचे कृष्ण, “राधे कृष्ण राधे कृष्ण”
मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया, जमुना के तट पे विराजे हैं,
मोर मुकुट पर कानों में कुंडल, कर में मुरलिया साजे हैं…
ऐसा भक्ति के विलीन हो जाऊं बस श्याम का का हो जाऊं,
उनका प्रेम मिले इस तरह ये प्रेम हर जनम पाऊं।
राधा-श्याम का असर ऐसा गहराया है,
अब जहां जाऊं मैं उनका ही मुझ पे साया है।
हमारी भी क़ुबूल हो तुम्हारे चरणों में हाज़िरी ,,,,
सुना है आशिक़ों पे तुम्हारा करम है आज,,,,,, कृष्णा
हर मंदिर में गूंजे तान हर सभा सज जाए,
दुनिया एक ही नाम लेती जाए जब राधा-कृष्णा का नाम आए।
Main Zoya hoon… pichhli baar maine ‘Best 50+ Navratri Love Shayari‘ likha tha, aur ab Radha Krishna ke is pawan prem par apni rooh se likh kar aayi hoon.
Best Shayari for Radha Krishna Love लिखते वक्त मुझे हमेशा ऐसा लगता है जैसे मैं किसी दूसरी ही दुनिया में पहुँच गई हूँ… एक ऐसी दुनिया जहाँ मोहब्बत सिर्फ़ दिल से दिल तक बहती है, बिना किसी लालच या बंधन के। अगर सच्चे इश्क़ की तलाश है, तो राधा-कृष्ण से बढ़कर कोई मिसाल नहीं।


