Best Love Heart Touching Shayari – Zoya की कलम से
कभी-कभी ना… मोहब्बत सिर्फ लफ़्ज़ों में नहीं होती,
वो तुम्हारी खामोशियों में भी सुनाई देती है।
तुम्हारी आंखों की नमी में, तुम्हारे स्पर्श की गर्माहट में,
और उस एक मुस्कान में… जो पूरी दुनिया को भुला देती है।
मैं Zoya हूँ…
और आज तुम्हें सुनाने आई हूँ Best Love Heart Touching Shayari,
जो सिर्फ पढ़ी नहीं जाएगी…
बल्कि तुम्हारे दिल में अपनी जगह बना लेगी।
पहला एहसास – जब प्यार पहली बार हुआ
तेरी हँसी में मेरा सुकून है
तेरी आँखों में छुपा जुनून है,
हर दुआ में बस तेरा ही नाम लिया है
तेरे प्यार से मेरे दिल में सुकून है।
गली से गुज़र के
जब वो मुस्कुराती है,
मैं छुप जाती हूं उसको देखकर
मेरी दिल की धड़कन थम जाती है।
प्यार में खो जाना है
तेरे पास आते जाना है,
जब प्यार किया है तो
प्यार में कैसा शर्माना है।
तेरे पास मैं आऊं
तुझे अपना मैं बनाऊं,
तुम कहो तो कसम खा लूं
सच्ची मोहब्बत तुझसे करता जाऊं।
तेरे सामने सबको भुला देता हूं
तेरी बातों में खुद को समा लेता हूँ,
जिस पल जियो मैं तेरे साथ
तेरे साथ जिया लम्हा अपना बना लेता हूं।
तू पास हो तो ज़िंदगी आसान लगती है
तेरे बिना ये साँस बेजान लगती है,
तेरे ख्यालों में ही जी रहा हूँ मैं
तेरे प्यार से ही मुझमें जान लगती है।
तेरा छू लेना कितना प्यारा है
जैसे मुस्कुराता जग सारा है,
जब तू मेरे पास आता है
मेरा दिल जोर से धड़क के शर्माता है।
ना कोई वादा लिया हमने
आँखों में सच्चाई देखी थी,
मोहब्बत लफ़्ज़ों से नहीं जताई हमने
हमने बस तेरी प्यार की परछाई देखी थी।
तेरे बिना कुछ भी अच्छा नहीं लगता
तेरे बिना दिल का रिश्ता सच्चा नहीं लगता,
तेरा साथ ही मेरी दुनिया है
तेरे बिना वफाओं का धागा कच्चा लगता है।
तेरे नाम की खुशबू छाई रहती है
मेरे दिल में तू समाई रहती है,
तू ही है जिसने मुझे जीना सिखा दिया
ज़िंदगी बेजान सी चलती रहती है।
टूट कर चाहने का दर्द
तेरा नाम लेते ही दिल मुस्कुरा जाता है
तेरा ख्याल मुझे भाता है,
तेरी बाहों में मिलता है सुकून
जब तू मेरे पास में आता है।
तेरा साया मुझ में रहे
मैं तुझे प्यार करता रहूं,
तू सिमट जाए मुझमें
मैं तुझ में जीता मरता रहूं।
हर वक्त तेरा खयाल रहता है
तू पास रहे तो सुकून आता है,
चाहे कितनी भी हो लड़ाई
तेरी बाहों में सिमट जाने का मन चाहता है।
रोज़ गली से गुजरती है वो
मुझे देख के मुस्कुरा जाती है,
इज़हार तो नहीं करती
पर मुझे अपना बना जाती है।
मेरे साथ तू हर पल रहे
तेरी हंसी का मैं दीवाना हो जाऊं,
तू मुस्कुरा कर देखे मुझे
मैं तुझ पे फिदा रह जाऊं।
उसने देखा मुझको
मैं वहीं थम गया हूं,
प्यार किया नहीं कभी मैने
पर उसकी आंखों में रम गया हूं।
तेरे साथ जुड़ा है नसीब मेरा
मुझे अब नहीं आजमाना है,
कितनी भी कोशिश करनी पड़े
मुझे अपने प्यार को पाना है।
तेरे प्यार में हर दिन बहार लगता है
तेरे साथ हर मौसम महकता है,
जब भी देखूं तुझे मैं
मेरा दिल जोरों से धड़कता है।
मुझे तू अच्छा लगने लगा है
तेरा प्यार पाना चाहता हूं,
तेरे पास आना चाहता हूं
तेरी बाहों में सिमट जाना चाहता हूं।
तेरा मेरा प्यार अमर हो जाए
मेरा मन तुझ में खो जाए,
तेरा साथ रहे हमेशा
मैं तेरा और तू मेरा हो जाए।
वो खामोश इकरार
उसे बोल दो कि मेरे ख्वाबों में ना आया करे,
रोज आँख खुलती है और दिल टुट जाता है……
सजा तो मुझे मिलना ही थी मोहब्बत में,
मैंने भी तो कई दिल तोड़े थे तुझे पाने के लिए……
पलकों की हद को तोड़ कर दामन पे आ गिरा,
एक अश्क़ मेरे सब्र की तौहीन कर गया……….
मैं तेरे नसीब कि बारिश नहीं जो तुजपे बरस जाऊं,
तुजे तक़दीर बदलनी होगी मुझे पाने के लिए………
जो न मानो तो फिर तोल लेना तराजू के पलड़ों पर,
तुम्हारे हुस्न से कई ज्यादा मेरा इश्क भारी है…..
तूम्हारे बाद मेरा कोन बनेगा हमदर्द,
मैंने अपने भी खो दीए.. तूम्हे पाने कि जीद मे ….
मोहब्बत भीख है शायद,
बड़ी मुश्किल से मिलती है……
गुनाह है गर इश्क तो,
कबूल है मुझे हर सज़ा इश्क की…..
चले जाएंगे तुझे तेरे हाल पर छोड़कर,
कदर क्या होती है ये तुझे वक्त सिखा देगा…
किस्मत भी नींद की तरह होती,
हर सुबह खुल जाती……
क्यूँ शर्मिंदा करते हो रोज, हाल हमारा पूँछ कर,
हाल हमारा वही है जो तुमने बना रखा हैं…..
प्यार का सच
कल एक फ़कीर ने मेरी आँखों में झांक के बोला,
ऐ बन्दे तू तो बहुत खुशमिजाज़ था… इश्क़ होने से पहले……
एक तरफ एक क़ातिल है, एक तरफ एक हसीना,
मै क़ातिल की तरफ गया, सोचकर की वो एक ही बार मौत देगा……
ऐ जिंदगी तू सच में बहुत ख़ूबसूरत है,
फिर भी तू उसके बिना अच्छी नहीँ लगती….
वो तो कह कर चली गयी की मुझे कल से भूल जाना,
सदियों से में “आज” को रोक कर बैठा हूँ…….
शायरी मेरा शौक नहीं,
ये तो मोहोब्बत की कुछ सज़ाएं हैं……
परेशान न हो मै गम मै नहीं हुं,
सिर्फ मुस्कराने की आदत चली गई हैं…….!!!
छोटे थे तो सब नाम से बुलाते थे,
बड़े हुए तो बस काम से बुलाते है….
समंदर के बीच पहुँच कर फ़रेब किया तुमने,
तुम कहते तो सही…. किनारे पर ही डूब जाते हम…..
न करवटे थी न बेचैनियाँ थी,
क्या गजब की नींद थी मोहब्बत से पहले….
सुलग रही हैं अगरबितयाँ सी मुझ में,
तेरी याद ने महका भी दिया और जला भी दिया……
Main Zoya hoon…
पिछली बार मैंने “Best Jija Sali Shayari Love” लिखी थी,
और आज ये प्यार भरे लफ़्ज़ तुम्हारे दिल तक पहुँचाने आई हूँ…
अगली बार शायद मैं मोहब्बत के किसी ऐसे मोड़ पर ले जाऊँगी,
जहाँ बातें कम… और एहसास ज़्यादा होंगे। 💌


