Best Love Bhari Shayari – जब प्यार लफ़्ज़ों से निकलकर एहसास बन जाता है
कभी सोचा नहीं था कि कोई इतना अपना लग सकता है… कि उसकी हँसी मेरी आदत बन जाएगी, उसकी खामोशी मेरी बेचैनी। Best Love Bhari Shayari लिखते हुए आज दिल वही कह रहा है, जो अक्सर ज़ुबान कह नहीं पाती — प्यार वो नहीं जो हर रोज़ जताया जाए, प्यार तो वो है जो हर सांस में महसूस हो।
कभी किसी को इतना चाहा है कि उसकी याद में नींदें तक गुम हो जाएँ? मैं जानती हूँ वो एहसास, जब दिल किसी के लिए धड़कता है, पर लफ़्ज़ साथ नहीं देते। प्यार की खूबसूरती ही यही है, वो कभी पूरा नहीं होता… लेकिन अधूरा रहते हुए भी सबसे ख़ूबसूरत लगता है।
जब नज़रों से नज़रों की बात होती है
अपने हसीन होंठों को किसी परदे में छुपा लिया करो,
हम गुस्ताख लोग हैं नज़रों से चूम लिया करते हैं !!
चांद रोज़ छत पर आकर इतराता बहुत था,
कल रात मैंने भी उसे तेरी तस्वीर दिखा दी !!
प्यार वो नहीं जो दिखाए जाए,
प्यार वो है जो महसूस कराया जाए।
मेरी ज़िंदगी का एक और सफ़र है ये दिल
जो किसी और के हिस्से का इंतज़ार करता है।
तुझसे मिलने के बाद ये एहसास हुआ, प्यार होता है तो बस तेरे जैसा हुआ,
तेरी हंसी में मेरे सारे ग़म खो जाते हैं, तू जो हो तो सारे ख़्वाब सज जाते हैं।
मोहब्बत का कोई रंग नही फिर भी वो रंगीन है
प्यार का कोई चेहरा नही फिर भी वो हसीन हैं !!
अजीब सी बेताबी है तेरे बिना,
रह भी लेते है और रहा भी नही जाता !!!
तुम्हारी यादों का सिलसिला, दिल में बस गया है।
तुम्हारे बिना ये जिंदगी, अधूरी सी लगती है
तुम मेरे दिल की धड़कन हो,
तुम्हारे बिना ये दिल अधूरा है।
दिल में बसी है एक तस्वीर तेरी, हर ख़्वाब में आती है सूरत तेरी,
दुनिया तो सिर्फ़ एक तमाशा है मेरे लिए, सच में तो बस जान है तेरी।
कैसी लत लगी है तेरे दीदार की बात करो
तो दिल नहीं भरता ना करो तो दिल नहीं लगता
हालत जो भी हो तू मेरे आस-पास ही रहना है
क्योंकि आपके साथ जिंदगी बितानी है वक्त नहीं
एक बात है दिल में आज हम तुम्हें बताते हैं
हम तुमसे कुछ नहीं चाहते बस तुम्हें ही चाहते हैं
तेरी मुस्कुराहट के दीवाने हैं हम
तुझे देखते ही यह दुनिया भूल जाते हैं हम !!
तेरे बिना धड़कन भी मुझसे रूठ जाती है, हर सांस तेरे नाम की दुआ बन जाती है,
तू हो तो मेरे दिन-रात महक उठते हैं,तेरे बिना मेरी ज़िंदगी अधूरी रह जाती है।
जब भी मोहब्बत का होता है अंजाम
दिल को ख़ौफ़ ज़ंजीरों का होता है।
दिल को भूल जाना आसान नहीं होता
दिल का हर ख़्वाब टूटता जाता है।
मोहब्बत में जो कोई ग़म न होता
तो और भी ज़्यादा ख़ूबसूरत होता।
तेरे बिना ये दिल वीरान सा है, तेरे बिना ये जीवन बेनाम सा है,
तू हो तो सारे ग़म छिप जाते हैं, तेरे बिना मेरी ज़िंदगी सुनसान सी है।
सच्चे प्यार की खुशबू हमेशा रहती है
दिल की किताब में गुलाब उनका था, रात की नींद में ख्वाब उनका था,
कितना प्यार करते हो जब हमने पूछा, मर जायंगे तुम्हारे बिना ये जबाब उनका था !!!
चाहत की राहों में खो जाएंगे,
तुम्हारे प्यार के दीवाने बन जाएंगे।
तु मिल गई है तो मुझ पे नाराज है खुदा,
कहता है की तु अब कुछ माँगता नहीं है !!!
मिला है आज मुझे ज़िन्दगी का वो तोहफा,
जिसे पाने के लिए किसी और ने की थी तमन्ना !
दिल में तेरी चाहत लबों पे तेरा नाम है
तू मोहब्बत कर या ना कर मेरी जिंदगी तेरे नाम है
अपनी सांसों में महकता पाया है तुझे, हर खवाब मे बुलाया है तुझे,
क्यू न करे याद तुझ को, जब खुदा ने हमारे लिए बनाया है तुझे !!!
तुम्हारी मुस्कान में छुपा है मेरा सुकून,
तुम्हारे बिना ये जिंदगी है अधूरी।
किताबों की कहानी नहीं एहसासों की रवानगी हो
तुम बातों की किस्सा नहीं मेरे जीवन का हिस्सा हो तुम
जी भर देखना है तुम्हें ढेर सारी बातें करनी है
कभी खत्म ना हो ऐसी मुलाकात करनी है
तुझसे प्यार करना मेरा सबसे प्यारा ख्वाब है,
अब तो हर पल तुझे अपनी जिन्दगी का हिस्सा बनाने का इरादा है।
बे-ख़ुदी में भी है इश्क़ की अदाएँ
कुछ भला कर तो देखो, कुछ भी न कर सको।
दिल को तोड़ता है वही
जो दिल को समझता है।
कोई रस्म बाकी ना रही मोहब्बत निभाने के लिए,
बताओ कितना और चाहूँ तुम्हें पाने के लिए..!
अच्छी सूरत नज़र आते ही मचल जाता है
कहीं किसी आफ़त में न डाल दे दिल-ए-नाशाद मुझे।
कोई रस्म बाकी ना रही मोहब्बत निभाने के लिए,
बताओ कितना और चाहूँ तुम्हें पाने के लिए..!
वो कुछ दिन बहुत ख़ूबसूरत थे
जो अब याद आते हैं।
दावा मोहब्बत के मुझे नहीं आते सनम
एक जान है जब दिल चाहे माँग लेना।
प्यार का पता नहीं जिंदगी हो तुम,
जान का पता नहीं दिल की धड़कन हो तुम।
तू मिले तो दुनिया रंगीन हो जाए, तेरे बिना दिल की धड़कन खो जाए,
तेरे साथ हर लम्हा जन्नत सा लगे, तू ही वो शख्स है, जिसे दिल अपना कहे।
ना चांद की चाहत ना तारो की फरमाइश
हर जनम तू ही मिले बस यही मेरी ख्वाहिश !
मोहब्बत में शब्द नहीं, अहसास बोलते हैं
तेरे हुस्न को परदे की ज़रुरत ही क्या है,
कौन होश में रहता है तुझे देखने के बाद !!!
पूछते थे ना कितना प्यार है हमें तुम से,
लो अब गिन लो… ये बूँदें बारिश की !!!
तू हो तो हर लम्हा खास है, तेरे बिना ये दिल उदास है,
तेरी हंसी में ही सारी खुशियां हैं, तू नहीं तो सब कुछ बेमानी सा है।
हमें तो बस तेरा ही ख्याल आता है,
जब से तुझसे मिला हूँ, दिल को चैन नहीं आता है।
तेरे बिना इस दिल को कभी राहत नहीं मिलती,
तू है वो ख्वाब, जो रात भर आंखों में चलता है।
आँखों के रास्ते मेरे दिल में उतर गए
बंदा-नवाज़ आप तो हद से गुज़र गए।
आप जब तक रहेंगे आँखों में मंज़र बनकर
रोज़ आएँगे मेरी दुनिया में उजाला बनकर।
पास नहीं हो फिर भी हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं
देखकर तस्वीर तुम्हारी तुम्हें हर पल याद करते हैं !!
तेरी हंसी से सजता है मेरा दिन,
तेरी चाहत से रोशन होती है मेरी रातें।
तू है तो दिल को सुकून मिलता है, तेरे बिना ये जहां अधूरा सा लगता है,
तेरी हंसी मेरी जान की जान है, तेरे बिना ये दिल बेजान सा लगता है।
तुम्हारी अदाएँ मेरी जान ही न ले लें
ये अंदाज़-ए-नज़र बदलो मेरी ज़िंदगी का सवाल है।
तेरे इश्क़ में यूँ नीलाम हो जाऊँ
आख़िरी बोली तेरी हो और तेरे नाम हो जाऊँ।
हमारी तडप तो कुछ भी नहीं है हुजुर,
सुना है कि आपके दिदार के लिए तो आइना भी तरसता है !!!
एक बात है दिल में आज हम तुम्हें बताते हैं
हम तुमसे कुछ नहीं चाहते बस तुम्हें चाहते हैं
मेरी सांसों की डोर बस दो ही ख्वाहिशों पर टिकी है
सांस चले तो तुम साथ हो सांस रुक तो तुम पास हो
ना चाहत की चाहत ना तारों की फरमाइश
हर जन्म तु मिले बस यही मेरी ख्वाहिश
मज़ा आता अगर गुज़री हुई बातों का अफ़साना
कहीं से तुम बयान करते कहीं से हम बयान करते।
पूछते थे न कितना प्यार है हमें तुमसे,
लो अब गिन लो ये बूंदें बारिश की।
आँखों में आँखें डाल कर तुम्हारा दीदार
ये कशिश बयान करना मेरे बस की बात नहीं।
चलो उस मोड़ से शुरू करें फिर से ज़िंदगी
हर शै हो जहाँ नई सी और हम हों अजनबी।
तेरे साथ बिताए पल सबसे हसीन हैं, तेरे बिना हर लम्हा सूना लगता है,
तेरे बिना सब कुछ बेमानी है, तू है तो ज़िंदगी ही ज़िंदगी लगती है।
Main Zoya hoon… pichhli baar maine Gujju Love Shayari likhi thi, aur aaj likh rahi hoon mohabbat ke un jazbaaton par, jahan dard bhi hai aur sukoon bhi। कभी-कभी सोचती हूँ, प्यार कितना अजीब होता है न? वो दिल में उतरता है, आँखों में बसता है, और ज़ुबान पर आने से डरता है। Best Love Bhari Shayari लिखते हुए ऐसा लगता है जैसे मैं अपने दिल के हर कोने को काग़ज़ पर उतार रही हूँ।
प्यार सिर्फ़ एक इज़हार नहीं, एक एहसास है — जो बिना बोले भी सब कह देता है। कुछ प्यार अधूरा रहकर भी मुकम्मल होता है, और कुछ पूरा होकर भी अधूरा लगता है। अगर तुमने भी किसी को दिल से चाहा है, तो मेरी ये शायरी तुम्हारे लिए है — उन सबके लिए जिन्होंने सच्चे दिल से किसी को अपनाया, भले ही किस्मत ने साथ न दिया।


