best 50+ Love Shayari

Best-50-Love-Shayari

Best 50+ Love Shayari – जब शब्दों में बस जाए तुम्हारा पूरा दिल

कभी-कभी लगता है कि प्यार को जताने के लिए हज़ारों शब्द नहीं चाहिए। बस कुछ अदब से चुनी हुई लाइनें ही काफी होती हैं, जो तुम्हारे दिल की हर धड़कन को बयान कर दें। यही है Best 50+ Love Shayari — छोटी, बड़ी, हर सूरत में मोहब्बत का अहसास दिलाने वाली।

मैंने खुद कई बार देखा है कि कैसे एक-एक शायरी किसी की याद में आँसू ला देती है, या मुस्कान में घुल जाती है। प्यार का सच यही है कि वह हर जगह मौजूद रहता है — कभी लफ़्ज़ों में, कभी चुप्पियों में, कभी सिर्फ एहसास में। आज मैं तुम्हारे लिए लेकर आई हूँ वही शायरी, जो तुम्हारे दिल की बातें कह दे, जो शायद तुम खुद भी महसूस करते हो, पर कह नहीं पाते।

अधूरी मोहब्बत की मिठास

मेरा हाल तो नहीं पूछते, मगर मेरी खबर
उनको होती हे, लगता हे मुझपरही नजर रखते हे.

हमेशा जरुरी नहीं होता की, हर रिश्ते को मोहब्बत का
नाम दिया जाय, कुछ रिश्तो के फीलिंग्स मोहब्बत से बढ़कर हे.

ज़रूरी नहीं की हम सबको पसंद आएं
बस जिंदगी ऐसी जियो की रबको पसंद आएं..!

हमेशा दर्द वही लोग देते हे, जिन्हे हम हक़ देते हे,
वरना गैर लोग तो, धक्का लगने पर भी माफ़ी मांग लेते हे.

मिलते हैं शब-ओ-रोज़ सभी लोग शनासा
एक तुमसे मुलाक़ात का अरमान बहुत है…!!

बदल जाती है ज़िंदगी की हक़ीक़त,
जब तुम मुस्कुराकर बोलते हो तुम बहुत प्यारे हो।

फिदा तो तेरी हर बात पर हूं मैं साथ तेरे दिन रात हूं मैं,
आजमा लेना मेरी वफाओं को तुम आखरी सांस तलक तेरे पास हूं मैं..!!

सामने बैठे रहो दिल को करार आएगा,
जितना देखेंगे तुम्हें उतना ही प्यार आएगा।

तुम पास नही हो फिर भी तुम्हारी फिक्र सताती है,
तुम मानो या ना मानो पर हमे रोज तुम्हारी याद आती है…!

तेरी मुस्कान मेरी जान ले जाती है
पर तेरा खामोश रहना मुझे रुला जाता है

तुझसे मोहब्बत है, पर इज़हार नहीं कर पाया
तेरे बिना जीना सीखा भी नहीं और जी भी नहीं पाया

तेरी यादों की खुशबू से हम महकते रहते हैं,
जब जब तुझको सोचते हैं हम बहकते रहते हैं…

फूल खिलते हैं बहारों का समा होता है, ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवां होता है,
दिल की बातों को होठों से नहीं कहते, ये फ़साना तो निगाहों से बयाँ होता है।

कितना अधूरा सा लगता हैं जब चाँद हो, और तारे ना हो,
उसी तरह जब ज़िंदगी हो और उस में तुम ना हो..!

बिन तेरे मेरी हर ख़ुशी अधूरी है,
फिर सोच मेरे लिए तू कितनी जरुरी है।

कितना चाहते हैं तुमको ये कभी कह नही पाते,
बस इतना जानते हैं, की तेरे बिना रह नही पाते

तुम चुपके से आकर इस दिल में उतर जाते हो, सांसों में मेरी महकती खुशबु की तरह बिखर जाते हो,
कुछ यूँ चला है मुझ पर तेरे इश्क का जादू, सोते-जागते मुझे बस तुम ही तुम नज़र आते हो!!

प्यार की छोटी-छोटी बातें

एक सच्चे साथी का मिल जाना उतना ही पवित्र होता है
जितना माँ बाप का प्यार और भगवान का आशीर्वाद.!!

सुना है तेरी सूरत को देखने वाले
कोई और नशा नहीं करते।

अगर प्यार का मतलब, सिर्फ किसी को पा लेना होता,
तो हर दिल में, राधा कृष्णा का नाम नहीं होता.

नफरत को भी हम प्यार देते है प्यार के लिए खुशियाँ वार देते है,
सोच समझकर हमसे कोई वादा करना क्योंकि हम वादे पर उमर गुजार देते हैं!!

लोग पूछते है तुमने ऐसा उसमे क्या देखा?
मैने कहा उसको देखने के बाद कुछ और नही देखा..!!

जी भर के देखना है तुम्हें, ढेर सारी बातें करनी हैं,
कभी खत्म न हो ऐसी मुलाकात करनी है

क्या चाहूँ मैं रब से तुम्हें चाहने के बाद, किसका करूँ इंतज़ार अब मैं तेरे आने के बाद,
पता नहीं था क्यों मोहब्बत में जान लुटा देते हैं लोग, आज मैंने भी यह जाना तुझसे इश्क़ करने के बाद!!

सात फेरों का तो पता नही पर,
रिश्ता सात जन्मों का है तुमसे

अजीब सी मोहब्बत है मेरी भी लड़ते भी
तुमसे हैं मरते भी तुम पर हैं

तुझे पाने की चाहत में सब कुछ हार गया हूँ
तेरी ख़ुशी में ही अपनी जानवार गया हूँ

काश ऐसा हो कि वो मुझे सीने से लगाकर, मेरी हर शिकायत को दूर कर दे…
मैं सिर्फ और सिर्फ उनका हो जाऊं मुझे वो अपने प्यार में इतना मजबूर कर दे!!

एक बात है दिल में आज हम तुम्हे बताते हैं,
हम तुमसे कुछ नही चाहते, बस तुम्हे चाहते हैं।

रोक लेता हूँ तो कहती है कि जाने दो मुझे..!
जाने देता हूँ तो कहती है यही चाहत थी..!

सुनो कि अब गुलाब देंगे गुलाब लेंगे
मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा

तू किसी और की हो जाए तो क्या होगा
मेरा दिल तो वहीं टूट कर रह जाएगा

तुम्हें दिल में हजार बार याद करता हूँ,
मैं तुम्हें तुमसे ज्यादा प्यार करता हूँ ।

जिंदगी भर साथ रहने वाली यादें

दिल की धड़कनों में बसे अरमान, कभी खुशी, कभी ग़म का इज़हार,
प्यार की राह में दरिया है गहरा, इस सफर में हर पल है खतरनाक बना।

मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए,
बस तुम्हारा वक्त और थोड़ा सा प्यार चाहिए..!!

हम छूने को तो तुम्हारे हाथ को तरस रहे हैं,
और दिल ख़्वाहिश होठों की कर बैठा है.!!

आँखों में छुपी है कहानी, ज़िन्दगी की बेहद मुश्किल राहें,
जो लोग प्यार में खो जाते हैं, उनकी कहानी हमेशा होती है खतरनाक बनी।

इज्जत का डर है तो मोहब्बत करना छोड़ दो,
इश्क़ की गलियों में आओगे तो चर्चे जरूर होंगे..!

माना कि दिल समन्दर हैं मेरा,
पर आपकी कसम मछली एक भी नहीं हैं !!

हमें तुम किस बात की सजा दे रहे हो ? प्यार किया इस लिए?
या सिर्फ तुमसे ज्यादा प्यार किया इस लिए? हमें तड़फा रहे हो.

हो जा मेरी कि इतनी मोहब्बत दूँगा तुझे,
लोग हसरत करेंगे तेरे जैसा नसीब पाने के लिए..!!

कभी नजर न लगे तेरी मुस्कान को
दुनिया की हर खुसी मिले मेरी जान को

दिन हुआ है तो रात भी होगी, हो मत उदास, कभी बात भी होगी,
इतने प्यार से दोस्ती की है, जिन्दगी रही तो मुलाकात भी होगी..

छुपा लो मुझे अपने सासों के दरमियाँ,
कोई पूछे तो कह देना जिंदगी है मेरी.

मेरी जिन्दगी मेरी जान हो तुम,
मेरी सुकून का दूसरा नाम हो तुम ।

जिसे चाह कर भी पा न सके वही सच्चा प्यार है
तेरे बिना जीना मेरे लिए सबसे बड़ा इम्तिहान है

दुनिया को ख़ुशी चाहिए,
और मुझे हर ख़ुशी में तुम

मोहब्बत हो गई है उनसे, ये उन्हे कैसे बताएं हम,
तारीफ करें, सजदा करें या उन्हे सीने से लगाएं हम

वह शख़्स अच्छा लगा हमको, साफ़ कह डाला
यह दिल की बात थी, हमसे मुनाफ़िक़त न हुई

कोई अजनबी खास हो रहा है,
लगता है फिर प्यार हो रहा है

सुबह होते ही जब मेरी दुनिया आबाद होती है,मेरी आंख खुलते ही दिल में बस आपकी याद आती है,
खुशियों के फूल हो हमेशा आपके क़दमों में, हर सुबह मेरे होठों पर बस यही फरियाद होती है!!

जब मिलो किसी से तो ज़रा दूर की यारी रखना
जानलेवा होते हैं अक्सर सीने से लगाने वाले

निगाहों से तेरे दिल पर पैगाम लिख दूं
तुम कहो तो अपनी रूह तेरे नाम लिख दूं

कहानी में तेरी मेरा किस्सा भी होगा, हम सोचते हैं कि कभी ऐसा भी होगा,
तू बंद करे आँखें तो नज़र आएं हम, किसी दिन देखना ये करिश्मा भी होगा..

झगड़ा तभी होता है, जब दर्द होता है,
और दर्द तब होता है, जब प्यार होता है।

जैसे चाँद के होने से रोशन ये रात है, हां तेरे
होने से मेरी ज़िंदगी में वैसी ही कुछ बात है

तू रूठा रूठा सा लगता है कोई कीमत बता मुस्कुराने की,
मैं खुदको गिरवी रख दूंगा, तू कीमत बता मुस्कुराने की

बहुत खूबसूरत वो रातें होती है,
जब तुमसे दिल की बातें होती है

ये मेरा इश्क औरों जैसा नहीं,
अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे

कहीं तो बंधे होंगे हमारे नसीब के धागे वरना,
तुम ही सोचो इतनी बड़ी दुनिया में हम तुम ही से क्यूं टकराते..!!

तुम्हें तलब कहूँ ख्वाहिश कहूं या जिंदगी,
तुमसे तुम तक का सफर है जिंदगी मेरी

किसी को चाहो तो ऐसे चाहो की,
किसी और को चाहने की चाहत ही ना रहे

एक सच्चे साथी का मिल जाना उतना ही पवित्र होता है
जितना माँ बाप का प्यार और भगवान का आशीर्वाद.!!

Main Zoya hoon…
पिछली बार मैंने “Best One Line Love Shayari” लिखी थी, और आज तुम्हारे सामने लाई हूँ “Best 50+ Love Shayari” — वो शायरी जो हर दिल में कहीं न कहीं छुपी हुई मोहब्बत को सामने लाती है। पता है, Best 50+ Love Shayari सिर्फ शब्द नहीं, यह एहसास हैं। हर शायरी तुम्हारे दिल में कहीं न कहीं सोई हुई मोहब्बत को जगाती है। किसी ने इसे पढ़कर मुस्कुरा दिया, किसी ने इसे पढ़कर आँसू बहा दिए… और कुछ इसे पढ़कर अपने प्यार को और गहराई से महसूस कर पाए।

Scroll to Top