BF Hindi Mein 2021 Shayari Love Sad sirf ek yaadon ki diary nahi, ek adhoori kahaani ka woh hissa hai, jahan Zoya ne khud ko bhi kho diya tha. Haan… main Zoya hoon — aur aaj main baat kar rahi hoon us rishte ki, jise pyaar mila, lekin sambhal na paaya… jahan dard raha, lekin naam nahi.
Pichhle article mein humne Gulzar Shayari on Love in Hindi ke zariye mohabbat ke sukoon ko mehsoos kiya tha. Par har pyaar ki kahaani mein ek mod aisa bhi aata hai… jahan “hum” se “main” reh jaata hai.
Toh chaliye, aaj ki Shayari un dard bhare lamhon ke naam — jo sirf ek BF ya ex nahi, ek purani yaad ban chuke hain. 💔📓
हम रहेंगे खुश तेरे बिना भी।”
ये लिखने के लिए कलम उठाई,
रुक न पाए आखों में दबे आंसू,
और कम्बख़त कलम से पहले चल पड़े।
न वो सपना देखो जो टूट जाये,
न वो हाथ थामो जो छूट जाये,
मत आने दो किसी को करीब इतना,
कि उसके दूर जाने से इंसान खुद से रूठ जाये।
वो करीब ही न आये तो इज़हार क्या करते,
खुद बने निशाना तो शिकार क्या करते,
मर गए पर खुली रखी आँखें,
इससे ज्यादा किसी का इंतजार क्या करते।
दिल मेरा जो अगर रोया न होता,
हमने भी आँखों को भिगोया न होता,
दो पल की हँसी में छुपा लेता ग़मों को,
ख़्वाब की हक़ीक़त को जो संजोया नहीं होता!
2021 Ki Heartbreak Shayari – Jab Pyaar Adhoora Reh Gaya
हम उम्मीदों की दुनियां बसाते रहे,
वो भी पल पल हमें आजमाते रहे,
जब मोहब्बत में मरने का वक्त आया,
हम मर गए और वो मुस्कुराते रहे।
जो नजर से गुजर जाया करते हैं,
वो सितारे अक्सर टूट जाया करते हैं,
कुछ लोग दर्द को बयां नहीं होने देते,
बस चुपचाप बिखर जाया करते हैं।
चिंगारी का ख़ौफ़ न दिया करो हमे,
हम अपने दिल में दरिया बहाय बैठे है,
अरे हम तो कब का जल गये होते इस आग में,
लेकिन हमतो खुद को आंसुओ में भिगोये बैठे है
मंजिल भी उसकी थी, रास्ता भी उसका था,
एक मैं ही अकेला था, बाकि सारा काफिला भी उसका था,
एक साथ चलने की सोच भी उसकी थी,
और बाद में रास्ता बदलने का फैसला भी उसी का था।
अब तो वफ़ा करने से मुकर जाता है दिल,
अब तो इश्क के नाम से डर जाता है दिल,
अब किसी दिलासे की जरूरत नही है,
क्योंकि अब हर दिलासे से भर गया है दिल
सोचा था तड़पायेंगे हम उन्हें,
किसी और का नाम लेके जलायेगें उन्हें,
फिर सोचा मैंने उन्हें तड़पाके दर्द मुझको ही होगा,
तो फिर भला किस तरह सताए हम उन्हें।
BF Ke Liye Udaasi Bhari Hindi Shayari
काश वो समझते इस दिल की तड़प को,
तो हमें यूँ रुसवा न किया जाता,
यह बेरुखी भी उनकी मंज़ूर थी हमें,
बस एक बार हमें समझ तो लिया होता।
मिल भी जाते हैं तो कतरा के निकल जाते हैं,
मौसम की तरह लोग… बदल जाते हैं,
हम अभी तक हैं, गिरफ्तार-ए-मोहब्बत यारों,
ठोकरें खा के सुना था कि संभल जाते हैं।
जिसके नसीब मे हों ज़माने की ठोकरें,
उस बदनसीब से ना सहारों की बात कर।
प्यार मुकद्दर है कोई ख़्वाब नही,
ये वो अदा है जिसमें हर कोई कामयाब नहीं,
जिन्हें मिलती मंज़िल उंगलियों पे वो खुश है,
मगर जो पागल हुए उनका कोई हिसाब नही।
आँसू निकल पड़े…
इतना तो ज़िंदगी में, न किसी की खलल पड़े,
हँसने से हो सुकून, न रोने से कल पड़े,
मुद्दत के बाद उसने, जो की लुत्फ़ की निगाह,
जी खुश तो हो गया, मगर आँसू निकल पड़े।
इस मोहब्बत की किताब के,
बस दो ही सबक याद हुए,
कुछ तुम जैसे आबाद हुए,
कुछ हम जैसे बरबाद हुए।
BF Hindi Mein Dard Bhari Shayari Jo Rula De
तेरी आँखों में सच्चाई की एक राह दिखाई देती है,
तू है मोहब्बत का दीवाना ऐसी चाह दिखाई देती है,
माना कि ठोकर खाई है जमाने में बेवफाओं से,
पर तू आशिक है तुझमें मोहब्बत की चाह दिखाई देती है।
तुम अगर याद रखोगे तो इनायत होगी,
वरना हमको कहाँ तुम से शिकायत होगी,
ये तो बेवफा लोगों की दुनिया है,
तुम अगर भूल भी जाओ तो रिवायत होगी।
तेरे शहर में आ कर बेनाम से हो गए,
तेरी चाहत में अपनी मुस्कान ही खो गए,
जो डूबे तेरी मोहब्बत में तो ऐसे डूबे,
कि जैसे तेरी आशिक़ी के गुलाम ही हो गए।
ज़िन्दगी ने कितना मजबूर कर दिया।
लोग मांगते है ज़िन्दगी और हमें मौत से भी दूर कर दिया।
क्यों इतना सितम किया हम पर।
अपने दिल से न जोड़ते तुम
गम नही था हमें।
पर तुमने अपनी नफ़रत से भी दूर कर दिया।
चंद सांसें बची हैं आखिरी दीदार दे दो
झूठा ही सही मगर एक बार प्यार दे दो
हम तो उम्र भर के मुसाफिर हैं मत पूछ
तेरी तलाश में कितने सफर किए हैं हमने
टूट कर बिखर जाते हैं वो लोग दीवारों की तरह
जो खुद से भी ज्यादा किसी और से मुहब्बत करते हैं
कोई तेरे साथ नहीं तो भी ग़म ना कर
दुनिया में ख़ुद से बढ़कर कोई हमसफर नहीं
मुझे मंजू़र थे वक़्त के सब सितम मगर
तुमसे मिलकर बिछड़ जाना, ये सजा ना दो
ना हाथ थाम सके ना पकड़ सके दामन
बेहद ही करीब से गुज़र कर बिछड़ गया कोई
गुजर गया आज का दिन पहले की तरह
न उनको फुर्सत थी और न हमें ख्याल आया
मोहब्बत की मिसाल में, बस इतना ही कहूंगा
बेमिसाल सज़ा है, किसी बेगुनाह के लिए
बहुत देर कर दी तुमने मेरी धड़कनें महसूस करने में
वो दिल नीलाम हो गया जिस पर तुम्हारी कभी हुकूमत थी
जिसके होने से मैं ख़ुद को मुकम्मल मानता हूं
मेरे रब के बाद, मैं बस मेरी मां को मानता हूं
2021 Ki Purani Yaadon Pe Shayari for Ex-Boyfriend
जिसे सच्चे दिल से चाहा था,
उसी ने हमें छोड़ दिया,
हमने तो हर लम्हा उसके नाम किया,
पर उसने हमें ही भुला दिया|
💔
इश्क़ सच्चा था पर मुकद्दर बेवफा निकला,
दिल अपना था पर धड़कन किसी और की निकली,
जिसे चाहा उसे जिंदगी बना लिया,
पर उसी ने हमें गैर समझ लिया|
😢
हमने चाहा जिसे अपनी जान से भी ज्यादा,
उसी ने हमें तन्हा छोड़ दिया,
हमारी हर सांस में था जिसका नाम,
उसी ने हमें बेगाना कर दिया|
💔
सच्चे प्यार की यही तो सजा होती है,
जिसे दिल से चाहो वही दूर होता है,
तड़पते रहते हैं उसी की यादों में,
और वो किसी और के करीब होता है|
😭
मुझे तेरा साथ सिर्फ कुछ वक्त का नहीं चाहिए था,
मैंने तो तुझे हर जन्म के लिए मांगा था,
मगर अफसोस,
तेरा इरादा बदल गया,
और मेरा इश्क़ अधूरा रह गया|
💔
तूने जो दिया वो दर्द ही सही,
अब इसे भी गले से लगा लेंगे,
इश्क़ किया था दिल से तुझसे,
अब तेरी यादों संग जीना सिखा लेंगे|
💔
तू छोड़कर गई तो क्या हुआ,
हम आज भी तुझसे मोहब्बत करते हैं,
दिल टूटा है पर जिंदा हैं अब भी,
बस अब तन्हाइयों में रोते हैं|
तेरी खुशी के लिए तुझसे दूर हो गए,
पर यह दर्द अब हमसे सहा नहीं जाता,
सोचा था तेरा साथ मिलेगा उम्रभर,
पर अब तेरी यादों से ही दिल बहलाना है|
💔
हमसे पूछो क्या होता है दर्द-ए-जुदाई,
उस पल को जीकर दिखाया है हमने,
जिसे दिल की हर धड़कन में बसाया था,
उसी ने हमको भुला दिया ऐसे|
😭
तेरे बिना अधूरा लगता है यह जहाँ,
अब किसी से भी मोहब्बत नहीं होती,
तू थी तो ज़िंदगी में बहारें थीं,
अब हर शाम उदासियों से भरी होती है|
💔
Kabhi socha tha uske bina jee paungi? Nahi. Par waqt ne sab kuch sikha diya… uske bina bhi jeena, hansna… aur likhna bhi. BF Hindi Mein 2021 Shayari Love Sad mere liye woh alfaaz hain jo maine uske jaane ke baad likhne shuru kiye.
Agar aapka bhi koi rishte se juda dil toota hai, toh meri Shayari aapka dard halka karegi… kyunki hum sab Zoya ki tarah kabhi na kabhi kisi ko dil de chuke hote hain.
Agli baar Zoya shayad likhegi new love ke shuruat pe, ya us raaste ki baat karegi jahan naye rishte bante hain. Tab tak, dil ke kone se jo ashk girte hain — unhe shabdon mein likhna seekhiye… aur akelepan ko apna humraahi bana lijiye. 🌧️🖤


