Emotional Love Heart Touching Shayari
कभी सोचा है, जब दिल सच में किसी से मोहब्बत करता है, तो उसकी हर धड़कन में वही शख़्स बस जाता है। “Emotional Love Heart Touching Shayari” लिखते हुए मेरा दिल बहुत भारी हो जाता है… क्योंकि प्यार की असली गहराई शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। जब किसी की मुस्कान तुम्हारे लिए वजह-ए-ज़िंदगी बन जाए, जब उसका नाम सुनते ही दिल को सुकून मिले, और जब उसकी गैरमौजूदगी में हर लम्हा अधूरा लगे—तो वहीं से शुरू होती है दिल को छू लेने वाली शायरी की असली ताक़त।
मोहब्बत में न जाने कितने चेहरे, कितनी यादें और कितने दर्द छुपे रहते हैं। कभी किसी का इंतज़ार, कभी किसी का खामोश साथ, तो कभी अधूरी ख्वाहिशें… यही सब मिलकर शायरी को इतना दिलकश बना देते हैं। शायद इसलिए लोग कहते हैं—प्यार किया नहीं जाता, बस हो जाता है, और जब होता है तो दिल अपने आप अल्फ़ाज़ ढूंढ लेता है।
दिल से निकली Emotional Love Shayari
ज़रा सा भी नहीं पिघलता दिल तेरा,
इतना कीमती पत्थर कहां से खरीदा है…
हो सकती है जिंदगी में मोहब्बत दोबारा भी,
बस हौसला चाहिए फिर से बर्बाद होने का..!!
ज़हर का भी अजीब हिसाब है मरने के लिए ज़रा सा
मगर जिंदा रहने के लिए बहुत सारा पीना पड़ता है
किसी के साथ इतनी उम्मीद मत रखना,
कि उम्मीद के साथ खुद भी टूट जाओ !
किसी ने पूछा, इतना अच्छा कैसे लिख लेते हो
मैंने कहा दिल तोड़ना पड़ता है लफ्जों को जोड़ने से पहले !
हद से ज़्यादा की गई मोहब्बत
अपनी हद में ले आती है
एक दिन हम भी मर जाएंगे
सब गिले-शिकवे खत्म हो जाएंगे
कभी कभी वक्त के साथ सब कुछ ठीक नहीं, सब कुछ
खत्म हो जाता है, जैसे मेरे साथ हुआ !
मुझ में एक उदासी सी छाई है ज़िन्दगी फिर मुझे मनाने आई है,
अब नहीं चाहिए कोई नया दर्द मुझे पता है जिंदगी दर्द बांटने नहीं बढ़ाने आईं है।
आओ ना कभी ठण्ड बनके
हमें तुम्हारी बाहों मेंबीमार होना है
तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू ज़िंदगी का एक अहम् हिस्सा है मेरा
हम तो जिंदा थे जीने के लिए सुना था ज़िन्दगी बहुत खुशहाल होती है,
नसीब ही नहीं खुशियां अब ज़िन्दगी में ये तो बद से भी बदहाल होती है।
जब खामोश निगाहों से बात होती है,
तो ऐसे ही मोहब्बत की शुरुआत होती है,
हर उदास चेहरा सामने से मुस्कुराता है हर रोज जिंदगी में नया मोड़ आता है,
जब लगता है सब कुछ सही है तभी कोई शख़्स ज़िन्दगी में नया जख्म लाता है।
सजा तो मुझे मिलना ही थी मोहब्बत में,
मैंने भी तो कई दिल तोड़े थे तुझे पाने के लिए…
पलकों की हद को तोड़ कर दामन पे आ गिरा,
एक अश्क़ मेरे सब्र की तौहीन कर गया……
मैं तेरे नसीब कि बारिश नहीं जो तुजपे बरस जाऊं,
तुजे तक़दीर बदलनी होगी मुझे पाने के लिए….
वहम से भी खत्म हो जाते हैं अक्सर रिश्ते
कसूर हर बार गलतियों का नहीं होता
क्यों खास होती है दिल छू लेने वाली शायरी
मैं मुसाफिर हूं कोई ठिकाना न रहा बसर करता हूं दूर किसी वीराने में,
मैं महफिल की ख्वाहिश में था कभी अब चाहत ही न रही इस दीवाने में !
हर पल तुम्हारी याद आती है
किसी पल तुम भी आओ न !
मत पूछ कैसे गुजर रही है ज़िंदगी,
उस दौर से गुजर रही हूँ जो गुजरता ही नहीं.
मेरा क्या कसूर था ये तो बता देते फिर मेरी हर बात की
सजा देते, मुजरिम बना के, इतना भी हक नहीं समझा
कम से कम जुर्म क्या है मेरा, ये तो बता देते।
तजुर्बे ने शेरों को खामोश रहना सिखाया,
क्योंकि दहाड़ कर शिकार नहीं किया जाता।
सांसे किसी का इंतजार नहीं करती, ये चलते चलते
चली ही जाती है, इसलिए मैं किसी का इंतजार नहीं करता !
किसी के साथ इतनी उम्मीद मत रखना,
के उम्मीद के साथ खुद भी टूट जाओ!
जिंदगी के हर मोड़ पर तूने आजमाया है, हर बार एक नया दर्द हमने पाया है।
अब तो आदत-सी हो गई है इन जख्मों की, क्या पता खुदा ने मेरे लिए यही नसीब बनाया है।
वो कहती थी तुम्हारे बाद भी सिर्फ तुम्हारी रहूंगी,
वो मेरे होते हुए भी किसी और की हो गई!
किसी ने पूछा इतना अच्छा कैसे लिख लेते हो,
मैंने कहा दिल तोड़ना पड़ता है लफ्जों को जोड़ने से पहले!
जो न मानो तो फिर तोल लेना तराजू के पलड़ों पर,
तुम्हारे हुस्न से कई ज्यादा मेरा इश्क भारी है……….!!!
तूम्हारे बाद मेरा कोन बनेगा हमदर्द,
मैंने अपने भी खो दीए.. तूम्हे पाने कि जीद मे ….…!!!
मोहब्बत भीख है शायद,
बड़ी मुश्किल से मिलती है…….!!!
ये तुमसे किसने कहा तुम इश्क का तमाशा करना,
अगर मोहब्बत करते हो हमसे तो बस हल्का सा इशारा करना।
दिल लगाके ठुकराए हुए लोग हैं हम..!!!
अफ़सोस कीजिए, किनारा कीजिए, सबक लीजिए..
कौन कहता है ज़िन्दगी जीने की नई वजह देती है,
मौत तो यूं ही बदनाम है वरना असली दर्द तो ज़िन्दगी ही देती है।
मैंने तो अपनी अना को वार फेंका तुझ पर
“तुमसे तो एरे गैरे न वारेंगे मुझ पर!”
क्या कहा फिर से मोहब्बत करूँ?
मौत दुबारा भी आती है क्या
हर रोज तेरे झूठ का आदी हूं तेरी उदास आंखों से, ग़म का घूट पीता हूं,
जो महसूस होता है, अपनी कलम से पन्नों पे लिख देता हूं।
मोहब्बत में अधूरापन और शायरी
लोग मंजिल से भटका भी देते हैं,
हर किसी से रास्ता पूछना सही नहीं होता!
बहुत फर्क होता है जरूरी और जरूरत में,
कभी-कभी हम सिर्फ जरूरत होते हैं, जरूरी नहीं!
जो नसीब में हो वो सब पा सकते हैं,
माँ-बाप की ममता के बिना कुछ भी नहीं मिल सकता।
जब मैं इन दुखों से निकल जाऊंगी तो मेरा पहला
काम तुम्हें पहचानने से इंकार होगा !
दो पल की ख्वाहिशें और सच्चा प्यार दोनों ही इस दुनिया में बेकार,
वफ़ा को जब तुम न पाओगे बेचारे प्यार को ही बदनाम कर पाओगे।
अब खुशी है न कोई दर्द रुलाने वाला
हम ने अपना लिया हर रंग जमाने वाला !
जब सब कुछ अकेले बरदाश करने की आदत हो जाए
तब फर्क नहीं पड़ता कौन साथ है और कौन नहीं !
जनाजा बहुत भारी होगा,
मेरे सारे अरमां साथ लेकर जो जा रहा हूँ!
तेरी मोहब्बत में एक बात सीखी है,
तेरे साथ के बिना ये दुनिया फीकी है!
दर्द से लगाव खुशियों से बैर है,
यूँ समझो हम बर्बाद ऐ मोहब्बत की मूरत है!
तेरी तस्वीर दिल में बसा लिया है तेरे झूठे वादों ने मेरे
अंदर घर आ बना लिया है, प्यार दिखता है कैसा तूने
बताया तेरे फरेबी प्यार को मन में बसा लिया है।
गुनाह है गर इश्क तो,
कबूल है मुझे हर सज़ा इश्क की…..!!!
चले जाएंगे तुझे तेरे हाल पर छोड़कर,
कदर क्या होती है ये तुझे वक्त सिखा देगा…..!!!
कभी किसी के लिए, जिया करते थे कभी हम किसी से,
प्यार किया करते थे कभी कोई खाता था, मेरे लिए जीने
मरने की कसमें कभी है भी, उस की बातों पे भरोसा किया करते थे।
ऐ जिंदगी तू सच में बहुत ख़ूबसूरत है,
फिर भी तू उसके बिना अच्छी नहीँ लगती…..!!
हर जुदाई का सबब बेवफाई ही नहीं होता
कुछ जुदाई का सबब एक-दूसरे की भलाई भी है
न मंजिल है न मंजिल का निशां है
कहां पे ला के छोड़ा है किसी ने
हंस तो रहे हैं दुनिया के रूबरू लेकिन
एक उदासी है जो हलक तक भरी हुई है!
Emotional Love Shayari for Someone Special
रिश्ते निभा कर ये जान लिया हमने
माॅं बाप के सिवा कोई अपना नहीं होता !!
माँ-बाप की दुआओं का असर है जीवन में
उनकी हर एक तक़दीर में समाई है सच्चाई।
नफरत मत करना हमसे हमे बुरा लगेगा,
बस प्यार से कह देना तेरी जरुरत नही है..!!
मेरी हर उदासी की वजह तुम हो न होने पर भी काफी बस तुम हो,
किसी दूसरे के अहसास से ही खौफ आता है तुम्हारे जाने के बाद हर कोई मुझे पाना चाहता है।
जब छोड़ दिया है तो जिक्र मत कर मैं जिस भी
हाल में ठीक हूं, अब तू मेरी फिक्र मत कर !
न कोई शिकवा और शिकायत रही अब
शायद न पहले जैसी चाहत रही अब !
झूठा चेहरा यूं ही मुस्कुराता है जब कोई दिल पे चोट दे जाता है,
हर वक्त बस वही याद आता है जो हमको टूटे दिल के साथ अकेला छोड़ जाता है।
बड़े शौक से उतरे थे हम समंदर-ए-इश्क में,
एक लहर ने ऐसा डुबोया कि अब तक किनारा ना मिला !
उदास कर देती है हर रोज ये शाम,
ऐसा लगता है जैसे भूल रहा है कोई धीरे धीरे!
मत हो परेशां बहुत दूर चला जाउंगा तुझसे,
वैसे भी तू तो अब बोर हो गई है मुझसे!
संभलना पड़ता है,
बुरे वक्त में कोई नहीं संभालता!
दूर जाना था तो प्यार का इज़हार न करते हम तुम पे फिर इतना न मरते,
तोड़ दिया दिल मेरा तुमने हम प्यार से नफरत तो न करते।
वो तो कह कर चली गयी की मुझे कल से भूल जाना,
सदियों से में “आज” को रोक कर बैठा हूँ……..!!!
शायरी मेरा शौक नहीं,
ये तो मोहोब्बत की कुछ सज़ाएं हैं……!!!
परेशान न हो मै गम मै नहीं हुं,
सिर्फ मुस्कराने की आदत चली गई हैं…….!!!
फकत उम्मीद रहती है तमन्नाओं के मरकज़ में!!
वो कब मिलते हैं जिनको रात-दिन हम याद करते हैं…
मैंने देखा है उन्हें भी अपने खिलाफ होते हुए जो…!!!
बातें करते थे ताहयात साथ देने की…
उससे कहना, तुम्हारी बददुआओं का असर हो गया है
अब मैं अक्सर बीमार रहता हूँ
अंत में…
“Emotional Love Heart Touching Shayari” मेरे लिए सिर्फ़ अल्फ़ाज़ नहीं, बल्कि मेरी ज़िंदगी का हिस्सा है। मैंने खुद कई बार ये महसूस किया है कि जब दिल बहुत बोझिल हो जाता है, तो शायरी लिखना एक मरहम की तरह काम करता है। चाहे मोहब्बत अधूरी हो, चाहे पूरी, दिल को छू लेने वाली शायरी हमेशा अपनी जगह बना ही लेती है।
मैं Zoya हूँ… पिछली बार मैंने “Cg Shayari Love” लिखी थी, और आज तुम्हारे सामने मोहब्बत की गहराई लायी हूँ।


