Love Shayari Do Line

Love-Shayari-Do-Line-1

Love Shayari Do Line

कभी ना कभी हम सबने ज़िंदगी में किसी को दिल से चाहा होता है… वो चाहत, जो सिर्फ दो लफ्ज़ों में कह दी जाती है, पर असर पूरी उम्र तक करती है। Love Shayari Do Line दरअसल सिर्फ शायरी नहीं होती, ये हमारे दिल की वो छोटी-सी खिड़की है जहाँ से कोई झाँक कर हमारे अंदर के तूफ़ान देख सकता है। दो लाइनें होती हैं… लेकिन एहसासों का समंदर समेट लेती हैं।

कभी किसी की मुस्कान पर लिखा हुआ प्यार, तो कभी किसी की जुदाई पर बहे आँसू… दो लाइनें ही काफी होती हैं दिल की हालत बयान करने के लिए। और शायद इसी लिए love shayari हमेशा दिल के और करीब लगती है, क्योंकि इसमें बनावट नहीं होती, बस सच्चाई होती है।

दिल को छू लेने वाली Love Shayari Do Line

तुझसे शुरू होकर तुझपे ही खत्म है मेरी कहानी,
तू है तो सब कुछ है, तू ना हो तो कुछ भी नहीं ज़िंदगानी।

जब भी तुझे सोचती हूँ तो होंठों पर मुस्कान आ जाती है,
तू मेरी आदत नहीं, मेरी पहचान बन जाती है।

तू मेरी दुआओं का वो जवाब है,
जो हर रोज़ रब से माँगा और हर बार मिला है।

तेरे बिना अब ज़िंदगी अधूरी-सी लगती है,
जैसे बारिश हो पर बूँदें ना बरसती हैं।

तेरी आँखों की खामोशी भी शोर मचाती है,
और मेरा दिल उसी शोर में हर रोज़ डूब जाता है।

तुझसे मेरा ये जी नही भरता कुछ भी नहीं असर अब
बर्दाश्त मेरी चाह तुझसे मेरी रात से मुझे बस यही रह जाना !

मैं तुमसे एक दिन कम जीना चाहता हूं
ताकि मुझे, कभी तुम्हारे बिना जीना ना पड़े.

एक दूसरे से मोहब्बत कुछ यूं हो गई
दिल दो है मगर सांस एक हो गई है.

तुझे पाना ख्वाब सा ही है,
हर लम्हा तेरा ख्याल बाकी है।

प्यार में तेरा असर कुछ ऐसा हुआ,
मेरा दिल बस तेरे ही प्यार में गुम हुआ।

चाँदनी रातें भी फीकी लगती हैं,
हर रात आँखें तेरी नशीली लगती हैं।

तेरे बिना जीना सीख तो लिया है अब,
पर तुझको भुला पायूँगा, लेकिन कब?

किसी को घर से निकलते ही मिल गई मंज़िल,
कोई हमारी तरह उम्र भर सफ़र में रहा।

तेरी यादों में इस कदर खोया हूँ,
जैसे समंदर में कोई पानी से रोया हूँ।

जब से तुमसे दिल लगाया है, जख्मों ने भी चैन पाया है।
तुमसे ही तो मोहब्बत का एहसास, मेरे दिल ने निभाया है।

चाहे दूर रहो पर दिल के करीब हो,
मेरी हर धड़कन में सिर्फ तुम ही शरीक हो।

जब भी तेरा नाम लबों पे लाऊं,
अपनी दिल की धड़कन को मैं बढ़ता पाऊं।

तुझसे मोहब्बत बेइंतहा है,
दिल तुझे चाहता बेपनाह है।

दिल की धड़कन तुझसे है,
जब से ये दिल मिला तुमसे है।

दो लाइनों में छुपी मोहब्बत की गहराई

तेरा वजूद मेरी दुआओं में होमेरी हाथों की लकीरों में तू ऐसे समाये
मैं दुआ में अमीन कहूंऔर तू मेरी हो जाये

लड़~झगड़ कर ही सही,
तुमसे उलझे रहना भी तो इश़्क है।

कोई हमें block करेया कोई lock करे
पर हम तो उसी के नसीब में होंगेजो मेरे दिल पर nock करे

तुझसे मिले तो जाना हमने,
अधूरा था कुछ, जो अब पूरा हुआ।

हर सांस में तेरा एहसास रहे,
इस दिल में बस तेरा ही प्यार रहे।

अब तो घबरा के ये कहते हैं कि मर जाएँगे,
मर के भी चैन न पाया तो किधर जाएँगे।

मोहब्बत मुझे छोड़ गयी, नफरत ने संभाल लिया,
दोस्ती तेरी जरुरत नहीं मुझे दुश्मनों ने पाल लिया।

कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी,
सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा।

तेरी मोहब्बत में इतना डूब गए हैं,
अब तो अपना भी अक्स तुझमें देखते हैं।

मोहब्बत का नशा बेमिसाल होता है,
जितना पीते जाओ उतना ही कमाल होता है।

तू साथ हो तो दिल को सुकून मिलता है,
तेरी हँसी में ही मेरा सारा जुनून मिलता है।

अपना ख्याल रखा करो मेरे लिए,
बेशक़ सांसे तुम्हारी चलती है लेकिन तुम में जान तो हमारी बस्ती है।

क़ाफी अच्छा लगता है जब भी तू‍ हँसती है,
क्योंकि तेरे एक smile में मेरी जान बसती है।

ये मत पूछो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूँ?
बस इतना जान लो कि, बस तुमसे करता हूँ और बेपनाह करता हूँ।

ऐसे रिश्ते का भरम रखना बहुत मुश्किल है
तेरा होना भी नहीं और तेरा कहलाना भी

ऐसे व्यक्ति‬ से‪ ‎प्यार करो‬ जो‪ ‎आपको‬ ‎तब‬ भी‪ ‎हँसाए‬
जब‪ आप मुस्कुराना ‬भी‪ ना चाहते‬ हो।

जब इश्क़ शब्दों में बंध जाता है

थाम लूँ तेरा हाथ और‪ तुझे‬ इस दुनिया से दूर ले जाऊँ,
जहाँ तुझे देखने वाला‪ मेरे सिवा‬ कोई और ना हो।

सामने बैठे रहो दिल को करार आएगा
जितना देखेंगे तुम्हें उतना ही प्यार आएगा

ख़्वाहिश ए ज़िंदगी बस इतनी सी है कि,
साथ तुम्हारा हो और ज़िंदगी कभी ख़त्म ना हो।

जब से तेरा नाम मेरी जुबां पे आया है,
मेरे दिल में बस तू ही समाया है।

तेरे बिना सब अधूरा सा लगता है,
जब से तू मिला, सब पूरा लगता है।

तेरा जिक्र अब दिल रोज़ करता है,
मन तेरी बातों से नहीं भरता है।

अब समझ लेते हैं मीठे लफ़्ज़ की कड़वाहटें,
हो गया है ज़िंदगी का तजुर्बा थोड़ा बहुत।

चाहता हूँ कि भूल जाऊँ तुम्हें,
और ख़ुद भी न याद आऊँ तुम्हें!

प्यार वो नहीं जो दुनिया को दिखाया जाए.!!
प्यार वो है जो दिल से निभाया जाए.!!

तेरी तस्वीरों में मुझे अपना साया दिखता है.!!
महसूस करता हूं जो, यह मन वहीं तो लिखता है.!!

जिस साल तुम्हें गले लगाएंगे.!!
हम तो बस वही नया साल मनाएंगे.!!

मेरी जिंदगी में खुशियां तेरे बहाने से हैं,
आधी तुझे सताने से हैं आधी तुझे मनाने से हैं।

बड़ी बड़ी दुनिया छोटे छोटे रास्ते,
बस हम जी रहे हैं सिर्फ़ तेरे वास्ते।

मुझे तो दुआओं में आना है,
सपनों में तो हर कोई आ जाता है…

प्यार की राहों में तेरा साथ हो,
तू मुस्कुराए तेरे हाथ में मेरा हाथ हो।

तेरा इश्क़ मेरी रूह में बस गया,
तुझ सा कोई नहीं मुझे छु के गया।

तेरे बिना अधूरा है मेरा जहाँ,
तू छोड़ जाए, तो मैं जाऊं कहां।

Zoya की यादें और लिखावट

जब भी मैं love shayari do line लिखती हूँ, तो मुझे अपने पुराने पल याद आते हैं—वो हँसी, वो आँसू, वो चुप्पी। शायद आप भी अभी यही महसूस कर रहे हो। अगर मेरी ये बातें आपके दिल को छू गई हों, तो मेरे पिछले लिखे “Best True Love Majburi Shayari” को ज़रूर पढ़ना।
Main Zoya hoon… aur yeh do line shayari meri diary ka sabse pyaara hissa hai. ❤️

Scroll to Top