Love Shayari For Boyfriend
प्यार कितना अजीब होता है ना… जब दिल किसी को चुन लेता है, तो पूरी दुनिया बदल जाती है। मुझे अब भी याद है वो पल, जब मैंने पहली बार तुम्हें देखा था। ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया रुक गई हो और मेरे सामने बस तुम ही रह गए हो। कहते हैं न, सच्चा प्यार इंसान की आँखों में साफ झलक जाता है… शायद इसलिए मेरी आँखों में हमेशा तुम्हारा ही चेहरा बसता है।
तुम्हारे बिना मेरी हर खुशी अधूरी है, और तुम्हारे साथ हर मुश्किल आसान लगती है। सच कहूँ तो, boyfriend शब्द सिर्फ नाम के लिए है… मेरे लिए तुम मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हो। तुम्हारी हंसी मेरी सबसे बड़ी आदत है और तुम्हारा गुस्सा भी मुझे प्यारा लगता है। प्यार का ये रिश्ता शायद भगवान ने बहुत सोच-समझकर बनाया है, वरना इतना गहरा नाता सिर्फ एक इत्तेफाक कैसे हो सकता है?
सच्चे प्यार की शायरी अपने बॉयफ्रेंड के लिए
कितना चाहते हैं तुमको ये कभी कह नहीं पाते,
बस इतना जानते हैं, की तेरे बिना रह नहीं पाते !
छुपाने लगा हूं कुछ राज अपने आप से,
जब से मोहब्बत हुई है हमें आप से !
Love You Dear !
कौन कहता है इश्क एक बार
होता है जितनी बार देखता हूं तुम्हें हर बार होता है!
गम ना कर ज़िंदगी बहुत बड़ी है, चाहत की महफ़िल तेरे लिए सजी है,
बस एक बार मुस्कुरा कर तो देख, तक़दीर खुद तुझसे मिलने बाहर खड़ी है……..!!!
यूँ नज़रें वो नीचे किए चले जा रहें हैं, पास आशिक़ खड़े यूँ परेशाँ हुए जा रहें हैं,
कोई कहता है ज़ालिम अपनी नज़र तो उठा, हम तेरे रूख का दीदार करने को मरे जा रहें हैं…….!!!
खुदा से भी पहले तेरा नाम लिया है मैंने, क्या पता तुझे कितना याद किया है मैंने,
काश सुन सके तू धड़कन मेरी, हर सांस को तेरे नाम से जिया है मैंने……..!!!
तुम से इतना प्यार मिला है बता नहीं सकते हम,
तुमने प्यार का असली मतलब बताया है कैसा होता है प्यार तुमने अहसास कराया है।
मेरे दिल में कुछ नहीं था तुमने धीरे धीरे अपना बना लिया,
मुझे तमन्ना नहीं थी प्यार करने की तेरी परवाह ने प्यार करना सिखा दिया।
तेरी आंखों में डूब जाने को मन करता है तुझ से मेरा जी नहीं भरता है,
तू जब पास हो मेरे समय को थाम लेने का मन करता है।
जुबां पर आते ही दिल मुस्कुराने लगता है ख्याल आते ही तेरा दिल सपना सजाने लगता है,
दिल बिना तेरे बेचैन सा रहता है दिल ये मोहब्बत के सपने सजाने लगता है।
इश्क की राह पर जब भी कदम बढ़ाता हूं,
तेरे ही ख्यालों में खो जाता हूं।
दिल में तेरा प्यार है, आंखों में तेरा चेहरा,
तेरे बिना ये दुनिया बिल्कुल फीकी सी लगती है।
कभी तुमसे प्यार हुआ, कभी तुमसे बिछड़ने का डर हुआ,
लेकिन फिर भी हमेशा तुमसे मिलने की तलब बढ़ी।
चाहे पूरी दुनिया बदल जाए,
मगर मेरे दिल में तेरा प्यार कभी नहीं कम होगा।
सब कुछ मिला सुकून की दौलत ना मिली, एक तुझको भूल जाने की मोहलत ना मिली,
करने को बहुत काम थे अपने लिए, मगर हमको तेरे ख्याल से फुर्सत ना मिली…..!!!
गुलाब की खुशबू भी फीकी लगती है, कौन सी खूशबू मुझमें बसा गई हो तुम,
जिंदगी है क्या तेरी चाहत के सिवा, ये कैसा ख्वाब आंखों में दिखा गई हो तुम……!!!
लोग पूछते हैं की तुम क्यूँ अपनी मोहब्बत का इज़हार नहीं करते,हमने कहा
जो लब्जों में बयां हो जाये, सिर्फ उतना हम किसी से प्यार नहीं करते……….!!!
दिल से लिखी मोहब्बत की शायरी
तेरे साथ चलना मेरा सपना है तेरा प्यार मेरा अपना है,
तुझ से मोहब्बत नहीं जताएंगे तो भला हम कहा जाएंगे।
तू जो प्यार दिखाती है तेरी मोहब्बत रोशनी लाती है,
तू जब हस्ती है मुझे देख के ज़िंदगी की सारी खुशियां मिल जाती है।
तेरे साथ चलने की ख्वाहिश है तेरे साथ हर पल जीने की आदत है,
तुझमें ही मेरी सारी दुनिया मुझे बस तेरे प्यार की चाहत है।
वो बार बार पूछती है कि क्या है मौहब्बत, अब क्या बताऊं उसे,
कि उसका पूछना और मेरा न बता पाना ही मौहब्बत है……!!!
आये हो जो आँखों में कुछ देर ठहर जाओ,
एक उम्र गुजरती है एक ख्वाब सजाने में………!!!
ख़याल आया तो आपका आया, आँखे बंद की तो ख्वाब आपका आया,
सोचा कि याद क रलूँ खुदा को पल दो पल,
पर होंठ खुले तो नाम आपका आया……!!!
कितना चाहते हैं तुमको ये कभी कह नहीं पाते,
बस इतना जानते हैं, की तेरे बिना रह नहीं पाते !
तेरी आँखों में देखे है सपने अपने जिन्हें सच कर दिखाना है,
तेरा नाम मेरे नाम से जोड़कर तुझे अपना बनाना है।
तुझसे मिलने के बाद जीने का तरीका बदल दिया,
अब तो मैं तेरी चाहतों में ही खुद को पा लिया।
तेरी यादों का असर इस दिल पर कुछ ऐसा हुआ,
दिल जो कभी किसी से नहीं डरा, अब तुझे ही चाहने लगा।
तेरे बिना तो जिंदगी अधूरी सी लगती है,
तू हो तो हर ख्वाब पूरा सा लगता है।
इस मोहब्बत के रिश्ते को हम शिद्दत से निभाएंगे
साथ अगर तुम दो तो हम दुख को भी हराएंगे !
मैं बेचैन सा लगता हूं वो राहत जैसी लगती हैं
मैं खो जाता हूं ख्वाबों में वो भीतर मेरे जगती हैं !
सीने से लगाकर तुमसे बस इतना ही कहना है,
मुझे जिंदगी भर आपके ही साथ रहना है !
मुझे अब अपने बारे में सोचना नहीं आता,
बस तुझसे जुड़ी हर बात में खोना आता है।
तेरी हंसी में वो बात है, जो दिल को सुकून देती है,
तेरे बिना ये जिंदगी जैसे खोई सी रहती है।
बॉयफ्रेंड के लिए रोमांटिक शायरी
तेरी बात में सुकून मिलता है तेरा साथ हर दर्द को मिटा देता है,
तेरे साथ हंसती है मेरी दुनिया तेरा साथ मेरा दिन खिला देता है।
तेरे इश्क में इस कदर खो गया हूँ तेरे बिना हर लम्हा अधूरा लगता है,
तेरे साथ ही जीना मरना है मुझे तेरे साथ पाकर जीवन पूरा लगता है।
तेरी मुस्कान से सारा जहाँ रोशन है तेरे साथ है तो सब मुमकिन है,
तेरी आँखों में बसता है मेरा सुकून तेरे साथ से ही मेरा हर दिन है।
ग़ज़ल लिखी हमने उनके होंठों को चूम कर,
वो ज़िद्द कर के बोले… ‘फिर से सुनाओ’……..!!!
आँखों में ना हमको ढूंढो सनम, दिल में हम बस जाएंगे,
तमन्ना है अगर मिलने की तो, बंद आँखों में भी हम नज़र आएंगे……..!!!
दिल में है जो बात किसी भी तरह कह डालिए,
ज़िन्दगी ही ना बीत जाए कहीं बताने मे………..!!!
तेरी बातों का असर हो गया है मेरा दिल तुझ में खो गया है,
तेरी बाहों में मिलती है राहत मेरा दिल अब तेरा हो गया है।
तेरे बिना हर खुशी अधूरी लगती है तेरे साथ हर बात जरूरी लगती है,
तेरे बिन जीने को जी नहीं चाहता तेरे बिन हर चाहत अधूरी लगती है।
कभी तुमसे मिलने की चाहत थी,
अब तो तुमसे दूर जाने का डर है।
दिल की बात कहूं तो तुम ही हो,
मेरे ख्वाबों में जो हकीकत बन जाए, वो तुम हो।
निखर जाती है मेरी मोहब्बत तेरी आजमाइश के बाद
सवरता जा रहा है ये इश्क तेरी हर फरमाइश के बाद !
तेरी यादें मुझे कुछ पल के लिए चैन नहीं देती,
जब से तुझसे प्यार किया है, कोई और ख्वाब नहीं आता।
अगर सच्चे प्यार का मतलब होता,
तो मैं खुद को तुझसे बेइंतेहा प्यार कर बैठता।
बिन तेरे मेरी हर खुशी अधूरी है,
फिर सोच मेरे लिए तू कितनी जरूरी है !
तेरे बिना तो दिन भी अधूरे हैं,
तेरे प्यार में ही पूरे सपने हमारे हैं।
तेरे साथ बिताया हर पल खास है तेरे बिना ये दिल थोड़ा उदास है,
तुझमें ही मेरी हर खुशी छुपी है तेरे साथ से ही मेरी दुनिया आबाद है।
तलाश मेरी थी और भटक रहा था वो, दिल मेरा था और धडक रहा था वो,
प्यार का ताल्लुक अजीब होता है, प्यास मेरी थी और सिसक रहा था वो……!!!
मेरा बस चले तो तेरी अदाँए खरीद लुँ,
अपने जीने के वास्ते, तेरी वफाँए खरीद लुँ, कर सके जो हर वक्त दीदार तेरा,
सब कुछ लुटा के वो निगाँहें खरीद लुँ……!!!
नदी को सागर से मिलने से ना रोको, बारिस की बूंदों को धरती से मिलने से ना रोको,
जिन्दा रहने के लिए तुमको देखना जरुरी है, मुझे तुम्हारा दीदार करने से ना रोको……!!!
इश्क भरी शायरी सिर्फ उसके नाम
तेरे प्यार करीब लाता है एक उजाला सा जगाता है,
तेरी बाहों में पाकर खुद को भूल जाता हूँ, तेरा साथ पाकर सब प्यारा हो जाता है।
तेरी आँखों में डूबकर खो जाता हूँ तेरे हँसी में खुद को ढूंढ पाता हूँ,
मैं बस तेरा होना चाहता हूं तेरे साथ ज़िंदगी बिताना चाहता हूं।
मन करता है तेरी सांसों में बस जाऊं मैं बस तेरा हो जाऊं,
हर पल रहे तेरा मेरा साथ मैं तुझमें कही खो जाऊं।
एक शर्त पर खेलूँगा ये प्यार की बाज़ी,
मैं जीतू तो तुझे पाऊँ, और हारूँ तो तेरा हो जाऊ……!!!
छुपा लूंगा तुझे इस तरह से मेरी बाहों में, हवा भी गुज़रने के लिए इज़ाज़त मांगे,
हो जाऊं तेरे इश्क़ में मदहोश इस तरह, कि होश भी वापस आने के इज़ाज़त मांगे…..!!!
खुद को खुद की खबर न लगे, कोई अच्छा भी इस कदर न लगे,
आपको देखा है उस नजर से, जिस नजर से आपको नजर न लगे……!!!
तेरे साथ मैं रुक जाता हूं मेरा समय थम जाता है,
दिल पे बस तेरा ही नाम आता है जब तू पास आता है।
तेरा मेरा साथ ना छूटे छूटे जो साथ तो मर जाऊं,
अब कोई नहीं भाता मुझे बता तुझे छोड़ कहां जाऊं।
तुम जिन्दगी में आ तो गये हो मगर ख्याल रखना,
हम ‘जान’ तो दे देते हैं, मगर ‘जाने’ नहीं देते…..!!!
हम अपनी दिलपसंद पनाहों में आ गए,
जब हम सिमट के आपकी बाहों में आ गए…..!!!
चलो सिक्का उछाल के कर लेते हैं फैसला आज,
चित आये तो तुम मेरे और पट आये तो हम तेरे…..!!!
तेरी मुस्कान में जो नूर है, वो किसी सितारे में नहीं,
तू मेरे दिल में बसी है, तू किसी किताब के पन्ने में नहीं।
हर सुबह तेरे ख्यालों में खो जाता हूं,
तेरी यादों के साये में जी जाता हूं।
सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो नजर वहीं तक है जहां तक तुम हो
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर खुशबू वहीं तक है जहां तक तुम हो !
दिल की आवाज़ को जब जुबां मिलती है,
तभी तो प्यार में शायरी लिखी जाती है।
सच्ची मोहब्बत एक जेल के कैदी की तरह होती है
जिसमें उम्र बीत भी जाती है और सजा भी पूरी नहीं होती है !
तू मिल गई है तो मुझपे नाराज है खुदा
कहता है कि तू अब कुछ मांगता ही नहीं !
तेरी नज़रें और मेरा दिल, दोनों ही बेबस हैं,
जब से तुझसे मिला हूं, दिल मेरा सच्चा है।
तेरे बिना तो हम कुछ नहीं,
तू है मेरी जिंदगी, तू है मेरी धड़कन।
मैं वहां जाकर भी मांग लूं तुझे,
कोई बता दे कुदरत के फैसले कहां होते हैं !
कुछ सोचता हूं तो तेरा ख्याल आ जाता है कुछ बोलता हूं तो तेरा नाम आ जाता है
कब तक छुपा के रखूं दिल की बात को तेरी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है !
मैं ज़ोया हूँ…
पिछली बार मैंने “Love Shayari For Gf In Hindi” लिखी थी,मेरे लिए Love Shayari For Boyfriend सिर्फ अल्फ़ाज़ नहीं हैं, ये मेरे दिल का वो इज़हार है जो मैं हमेशा तुम्हें कहना चाहती हूँ। क्योंकि प्यार जताने का तरीका हज़ार हो सकते हैं… पर मेरी कलम से निकली शायरी हमेशा तुम्हारे लिए ही लिखी जाती है। कभी-कभी सोचती हूँ, अगर तुम मेरी जिंदगी में ना आते तो शायद मैं अधूरी रह जाती। तुम्हारे साथ हर पल जीना, हर छोटी-सी बात पर हँसना, और कभी बेवजह रूठना—ये सब मेरी मोहब्बत की सबसे प्यारी यादें हैं।
Main Zoya hoon… aur ye lafzon ka tohfa apne dil ke sabse kareeb इंसान के लिए लिखा hai.


