First Love Shayari In Hindi

First Love Shayari In Hindi

First Love Shayari In Hindi

पहला प्यार… नाम सुनते ही ना जाने कितनी यादें ताज़ा हो जाती हैं। दिल में एक अजीब-सी कसक, एक मासूम-सी मुस्कान और आँखों में नमी भी साथ आ जाती है। पहला प्यार हमेशा परफ़ेक्ट नहीं होता, मगर उसकी यादें ज़िंदगी भर साथ रहती हैं। उसमें एक मासूमियत होती है, एक सच्चाई होती है, जो बाद में शायद कभी दोबारा महसूस ही नहीं होती।
मैंने भी अपने पहले प्यार को ऐसे ही महसूस किया था… एक ऐसी धड़कन की तरह, जो हमेशा दिल में गूंजती रहती है। शायद इसी वजह से “First Love Shayari In Hindi” हमेशा दिल को सबसे ज़्यादा छू जाती है।

पहला प्यार हमेशा यादों में ज़िंदा रहता है

तुम्हारी नज़रे मुझसे टकराना तुम्हारी आंखों में खो जाना,
उफ्फ मेरी पहली मोहब्बत तुम्हे देखते ही प्यार हो जाना।

तेरा नाम लबों पे सजा लिया है तुझे दिल में बसा लिया है,
पहली दफा जो देखा तुझको खुद को तेरे हवाले किया है।

पहला प्यार ख़ास होता है दिल के बेहद पास होता है,
ना भूले उम्र भर की बातों को हर लम्हा प्यारा एहसास होता है।

ना जाने इतना प्यार कहां से आया है,
तुम्हारे लिये कि मेरा दिल भी तुम्हारे, खातिर मुझसे रूठ जाता है.

तुम्हारा पहला इश्क होने का मुझे बेहद गुरूर था,
लेकिन मलाल भी अब बराबरी का है.

कुछ सोचता हूं तो तेरा ख्याल आ जाता है कुछ बोलता हूं तो तेरा नाम आ जाता है
कब तक छुपा के रखूं दिल की बात को तेरी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है !

सच्ची मोहब्बत एक जेल के कैदी की तरह होती है
जिसमें उम्र बीत भी जाती है और सजा भी पूरी नहीं होती है !

तू मिल गई है तो मुझपे नाराज है खुदा
कहता है कि तू अब कुछ मांगता ही नहीं !

सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो नजर वहीं तक है जहां तक तुम हो
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर खुशबू वहीं तक है जहां तक तुम हो !

आओ ना कभी ठण्ड बनके
हमें तुम्हारी बाहों मेंबीमार होना है

तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू ज़िंदगी का एक अहम् हिस्सा है मेरा

जब खामोश निगाहों से बात होती है,
तो ऐसे ही मोहब्बत की शुरुआत होती है,

किसी से दिल लग जाने को मोहब्बत,
नहीं कहते जिसके बिना दिल न लगे. उसे मोहब्बत कहते हैं.

प्यार में सिर्फ खुशी के रिश्ते नही होते, इसमे हिस्सा गम का भी होता है,
ये लफ्ज़ो के मोहताज नही होते, लेकिन प्यार में कभी समझोता भी होता है.

वो प्यार से ज्यादा रिश्ते की इज्ज़त करती थी,
इतनी खूबसरत मोहब्बत कोई केसे कर सकता हैं.

मासूमियत भरा पहला इज़हार

पहला इश्क़ सच्चा लगता है हर लम्हा अपना लगता है,
भले ही मिल ना पाए वो फिर भी दिल उसके लिए धड़कता है।

पहला प्यार भुलाया नहीं जाता चाह कर भी घटाया नहीं जाता,
वो एहसास दिल में बस जाता है जो उम्र भर मिटाया नहीं जाता।

तुमसे नज़र मिली जुड़ गए हर जज़्बात,
रुक गया मेरा वक्त मिल गया उमर भर का साथ।

धड़कनों को भी रास्ता दे दीजिये हुजूर,
आप तो पूरे दिल पर कब्जा किये बैठे है.

कर्ज़दार हूँ मैं उस महफ़िल का
जिस महफ़िल मैं तेरा पहला दीदार हुआ था.

मैं वहां जाकर भी मांग लूं तुझे,
कोई बता दे कुदरत के फैसले कहां होते हैं !

बिन कहे तू सब समझ गया मेरा दिल तुझमें ही रह गया,
तेरी मुस्कुराहट पे मैं फिदा हो गया मैं तुझ में खोया तो खोया रह गया।

बिन तेरे मेरी हर खुशी अधूरी है,
फिर सोच मेरे लिए तू कितनी जरूरी है !

निखर जाती है मेरी मोहब्बत तेरी आजमाइश के बाद
सवरता जा रहा है ये इश्क तेरी हर फरमाइश के बाद !

हमतो बस खोये ही रहतें हैं उनके ख्यालों में,
पता ही नही चलता कब दिन कब रात होती है

पहला प्यार भुलाया नहीं जाता अहसास हमेशा रहता है,
तुम्हारे साथ बीता हर लम्हा तुम्हारी कहानी कहता है।

ये तुमसे किसने कहा तुम इश्क का तमाशा करना,
अगर मोहब्बत करते हो हमसे तो बस हल्का सा इशारा करना।

तुम्हे याद किये बिना कैसे सो जाऊ।
आजकल ऐसी रात ही नहीं होती।

कितना चाहते हैं तुमको ये कभी कह नहीं पाते,
बस इतना जानते हैं, की तेरे बिना रह नहीं पाते !

सीने से लगाकर तुमसे बस इतना ही कहना है,
मुझे जिंदगी भर आपके ही साथ रहना है !

प्यार करने का हुनर हमें आता नहीं, इसीलिए हम प्यार की बाज़ी हार गए,
हमारी ज़िन्दगी से उन्हें बहुत प्यार था, शायद इसीलिए वो हमें ज़िंदा ही मार गए.

कई चेहरे लेकर लोग यहाँ जिया करते हैं, हम तो बस एक ही चेहरे से प्यार करते हैं,
ना छुपाया करो तुम इस चेहरे को, क्योंकि हम इसे देख के ही जिया करते हैं

ना जाने क्या कमी है मुझमे !! ना जाने क्या खूबी है उसमे !!
वो मुझे याद नहीं करती !! मैं उसको भूल नहीं पाता !!

पहला प्यार टूट कर भी जोड़ देता है

पहली नज़र में दिल तुझ पर आ गया तेरी हर अदा में जादू छा गया,
तू पास आया तो सांसें थम गई तेरा प्यार मुझ में समा गया।

पहला प्यार तुमसे हो गया दिल तुममें ही खो गया,
अब रह नहीं सकता मैं तेरे बिन ये दिल तेरा हो गया।

तेरे साथ चलता रहूं तेरे बिन कही ना जाऊं,
तू है पहला प्यार मेरा तुझे मैं खुद में समाऊं।

मैं बेचैन सा लगता हूं वो राहत जैसी लगती हैं
मैं खो जाता हूं ख्वाबों में वो भीतर मेरे जगती हैं !

इस मोहब्बत के रिश्ते को हम शिद्दत से निभाएंगे
साथ अगर तुम दो तो हम दुख को भी हराएं

उन्हें फरिश्तों में गिना जाता है, जिनका पहला प्यार
मुकम्मल हो जाता हैं.

गुलाब की खुशबू भी फीकी लगती है, कौन सी खूशबू मुझमें बसा गई हो तुम,
जिंदगी अब है क्या तेरी चाहत के सिवा, ये कैसा ख्वाब आंखों में दिखा गई हो तुम.

दुनिया को खुशी चाहिए,
और मुझे हर खुशी में तुम ! Love You Jan !

जी चाहता है तुम से प्यारी सी बात हो
हसीन चांद तारे हो, लम्बी सी रात हो !

काश कही ऐसा होता की वो लौट आते !!
और हमसे कहते की तुम होते कौन हो हमें छोड़ने वाले !!

प्यार करो तो हमेशा मुस्करा के किसी को धोखा ना दो अपना बना के
कर लो याद जब तक हम ज़िंदा हैं फिर ना कहना कि चले गए दिल में यादें बसा कर

दिल का हाल बताना नहीं आत किसी को ऐसे तड़पाना नहीं आता
सुनना चाहते हैं आपकी आवाज़ मगर बात करने का बहाना नहीं आता

ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत है, सब कहते थे,
जब से तुझे पाया, यकीन भी हो गया.

तू मेरी जरुरत और मेरी आदात है, मेरी तो रब से बस यही चाहत है,
पुकार के तेरा नाम जमाने को बोल दू, तू ही मेरी चाहत और मेरी मोहब्बत है.

जब तक आसमान में सितारे रहेंगे,
हम सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे रहेंगे।

तेरे ख्याल में जब बेख्याल होता हूँ !!
जरा सी देर को ही सही बेमिसाल होता हूँ !!

नींद चुराने वाले पूछते हैं सोते क्यू नही !!
इतनी ही फिक्र है तो फिर हमारे होते क्यू नही !!

शायरी में क्यों झलकता है पहला प्यार

दर्द में भी ये दिल मुस्कुराया है पहली मोहब्बत की सज़ा पाया है,
तूने समझा ही नहीं कभी मुझे हर बार मेरी मोहब्बत ठुकराया है।

तेरा नाम हर पल सजाया है दिल ने तुझको ही चाहा है,
पहली मोहब्बत का ये असर है तू ही मेरे दिल में समाया है।

तुझे देखा और मैं खो गया सारा जहान तू हो गया,
पहली मोहब्बत थी या जादू हर ख्वाब तेरा हो गया।

कितना चाहते हैं तुमको ये कभी कह नहीं पाते,
बस इतना जानते हैं, की तेरे बिना रह नहीं पाते !

छुपाने लगा हूं कुछ राज अपने आप से,
जब से मोहब्बत हुई है हमें आप से !

कौन कहता है इश्क एक बार
होता है जितनी बार देखता हूं तुम्हें हर बार होता है!

नज़रों से जब तू दिल में आया सिर्फ तुझे ही मैने अपनाया,
तेरी हँसी में कुछ बात थी सारी ज़िंदगी तुझसे प्यार जताया।

तेरी मुस्कुराहट पे दिल हार बैठा हूं,
प्यार किया है पहला सारे वार मुस्कुरा कर सहता हूं।

गुस्सा होने के बढ़ भी केयर करना
यही तो होता है सच्चा प्यार मेरी जान।

सुनो ना, वो जो लाखों में एक होता है
ना मेरे लिए बस, वो ही हो तुम.

खयालो में तेरे मैं हर वक़्त खो जाता हु, राते बीत जाती है पर सो नही पाता हु,
काश तू मेरे पास चली आती, सपनो में कहा दिल की बात कह पाता हु.

दोबारा नहीं मिलेंगे,
जरा सोच समझकर खोना

दिल करता है कि तुमसे लिपट कर तुमसे बताऊं,
कितनी बेचैनी होती है तुमसे से दूर रहकर जीने में..!!

तुमको देखा तो मोहब्बत भी समझ आई,
वरना इस शब्द की तारीफ ही सुना करते थे.

बदलना आता नहीं मुझे मौसम की तरह, मैं हर एक रूप में तेरा इंतज़ार करता हूँ,
तुम समझ न सकोगे जिसे कयामत तक, कसम तुम्हारी तुम्हे इतना प्यार करते है.

उसी गली में आना जाना है जहां उसकी नज़रे टकराना है,
दिल में जागी पहली मोहब्बत उसकी नज़रों से मैने पहचाना है।

मैं ज़ोया हूँ…
आज मैंने “First Love Shayari In Hindi” के दर्द और मासूमियत को शब्दों में पिरोया है। पहला प्यार शायद अधूरा रह जाए, शायद पूरा भी हो जाए, लेकिन उसकी महक हमेशा ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा बनकर रहती है। जब भी दिल तन्हा होता है, पहला प्यार चुपके से याद दिला देता है कि हमने भी कभी सच्चे दिल से मोहब्बत की थी। पिछली बार मैंने “Bhabhi Ke Liye Love Shayari” लिखी थी।

Scroll to Top