Best 50+ Broken Love Shayari – जब मोहब्बत अधूरी रह जाती है
प्यार अधूरा रह जाए तो इंसान सिर्फ टूटता नहीं… वो हर रोज़ थोड़ा-थोड़ा बिखरता है।
Broken Love Shayari वही टूटे हुए टुकड़े हैं जो हम शब्दों में ढालते हैं, ताकि दिल का बोझ थोड़ा हल्का हो सके।
मैं Zoya हूँ… और मैंने भी वो लम्हा जिया है, जब किसी अपने के बिना साँस लेना भी बोझ लगने लगता है। उस वक़्त कागज़ और कलम ही मेरा सहारा बने थे। आज वही टूटी हुई मोहब्बत के जख़्म से निकले शब्द मैं तुम्हारे साथ बाँट रही हूँ।
दिल टूटने के बाद की खामोशी
जिसे सच्चे दिल से चाहा था, उसी ने हमें छोड़ दिया,
हमने तो हर लम्हा उसके नाम किया, पर उसने हमें ही भुला दिया|
इश्क़ सच्चा था पर मुकद्दर बेवफा निकला, दिल अपना था पर धड़कन किसी और की निकली,
जिसे चाहा उसे जिंदगी बना लिया, पर उसी ने हमें गैर समझ लिया|
हमने चाहा जिसे अपनी जान से भी ज्यादा, उसी ने हमें तन्हा छोड़ दिया,
हमारी हर सांस में था जिसका नाम, उसी ने हमें बेगाना कर दिया|
बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं , जितना टूटकर मैं संभला हूं ना
अगर तुम होते तो टूटकर बिखर जाते
वो कहते है कि हमें कभी याद नहीं करते , उन्हें क्या मालूम
कि हम कभी उन्हें भूले ही नहीं
उसे लगता है कि मैं गहरी नींद में सोया हूं
उसे क्या मालूम कि मैं तन्हाइयो में रोया हूं
यह इश्क़ का सिलसिला भी क्या अजीब है, दिल टूट जाता है, मगर आवाज़ नहीं होती,
हर किसी को मिलता नहीं सच्चा प्यार, और जो पाता है, उसकी कदर नहीं होती।
दिल की बातें दिल में रह गईं,
वो भी चला गया और उम्मीदें भी टूट गईं।
हर धड़कन अब उसके बिना अधूरी लगती है,
टूटे दिल की तन्हाई भी अब भारी लगती है।
दिल से रोए मगर होठों से मुस्कुरा बैठे, यूँ ही हम किसी से वफ़ा निभा बैठे,
वो हमें एक लम्हा भी याद न कर सके, और हम उनके लिए जिंदगी लुटा बैठे।
अगली बार मिलो तो हाथ मत मिलाना,
तुम थाम नहीं पाओगे और हम छोड़ नहीं पाएंगे ।
मुझे क्या पता मेरा दिल कब टूटा,
दिल टूटने पर आवाज़ कहाँ होती है ।
एक गलती रोज़ कर रहे हैं हम
जो मिलेगा नहीं कभी उसपे मर रहे हैं हम !
सच्चे प्यार की यही तो सजा होती है, जिसे दिल से चाहो वही दूर होता है,
तड़पते रहते हैं उसी की यादों में, और वो किसी और के करीब होता है|
मुझे तेरा साथ सिर्फ कुछ वक्त का नहीं चाहिए था, मैंने तो तुझे हर जन्म के लिए मांगा था,
मगर अफसोस, तेरा इरादा बदल गया, और मेरा इश्क़ अधूरा रह गया|
तूने जो दिया वो दर्द ही सही, अब इसे भी गले से लगा लेंगे,
इश्क़ किया था दिल से तुझसे, अब तेरी यादों संग जीना सिखा लेंगे|
बदतमीज हूं मैं मुझसे मोहब्बत करके यूं डफर ना बन
मुझसे भी बदतमीज है मेरा हमसफ़र तु मेरा हमसफ़र ना बन
जैसे रास्तों का वास्ता मुसाफिर से होता है
वैसे बेवफाई का वास्ता आशिक़ी से होता है
वो मेरे दिल से खेलकर हंसते हैं क्या करूं मोहब्बत के हाथों मजबूर हूं
वो आज भी मेरे दिल में बसते है
मोहब्बत का बोझ
तेरी यादों की इस दिल में एक महफ़िल है, तेरे बिना ज़िन्दगी बेमकसद और मुश्किल है,
तू लौट आ ऐ मेरे प्यार के मौसम, तेरे बिना ये दुनिया सुनसान और बेदिल है।
उसके जाने से दिल भी टूट गया,
अब हर ख्वाब में अँधेरा छा गया।
टूटे हुए दिल का दर्द क्या बताएंगे, यहाँ हर कोई अपने ग़म छुपाएंगे,
हमसे ना पूछो वजह दर्द की, क्योंकि कुछ ज़ख्म खुद भी ना बता पाएंगे।
चाँद जब हासिल हो जाता है,
तब उसपे लगे दाग़ नज़र आने लगते है।
बहुत अजीब से हो गए हैं ये रिश्ते आजकल,
सब फुरसत में हैं पर वक़्त किसी के पास नही।
कहा से लाऊँ इतना सबर
की तू बात ना करे और मुझे फरक ना पड़े ।
टूटे दिल के टुकड़े समेट रहा हूँ,
हर टुकड़े में उसकी यादें बटोर रहा हूँ।
तू छोड़कर गई तो क्या हुआ, हम आज भी तुझसे मोहब्बत करते हैं,
दिल टूटा है पर जिंदा हैं अब भी, बस अब तन्हाइयों में रोते हैं|
तेरी खुशी के लिए तुझसे दूर हो गए, पर यह दर्द अब हमसे सहा नहीं जाता,
सोचा था तेरा साथ मिलेगा उम्रभर, पर अब तेरी यादों से ही दिल बहलाना है|
हमसे पूछो क्या होता है दर्द-ए-जुदाई, उस पल को जीकर दिखाया है हमने,
जिसे दिल की हर धड़कन में बसाया था, उसी ने हमको भुला दिया ऐसे|
कहना तो बहुत कुछ चाहता था पर तेरी बातें सुनकर
चुप रहना बेहतर समझा…..
होगा तेरा प्यार एक फरेब और बिछड़कर रोना एक झूठ
प्यार में बिछड़कर तड़पना और टूटकर बिखरना मुझसे पूछ
रोक लेता हूं कदमों को,तुम्हारी डगर की तरफ जाने से ।
कहीं तकलीफ़ न हो,मेरे कदमों की आहट सुन पाने से ।
गम की धूप में दिल जलता है, हर रात अकेलेपन का सफर चलता है,
किसी से क्या शिकायत करें, जब खुद का साया भी साथ छोड़ता है।
मैं भी बहुत अजीब हूँ, इतना अजीब हूँ कि बस
ख़ुद को तबाह कर लिया और मलाल भी नहीं ।
कठोर इतने हैं की सब कुछ झेल लेते हैं
और नरम इतने की शब्द भी चुभ जाते हैं।
कौन इस घर की देख-भाल करे,
रोज़ इक चीज़ टूट जाती है।
बुरा कैसे बोलूं इस वक़्त को
धीरे धीरे सबकी असलियत तो वही बता रहा है ।
अधूरी राहें
भूलाने की कोशिश करूं,पर तेरी यादें आ ही जाती हैं।
दीवारों से बार-बार तेरी बातें टकरा कानों में आती हैं।
दर्पण में बसी छवि,तेरी पल-पल,मुझे याद दिलाती है।
तेरे न होने का खालीपन,दिल को मेरे बहुत रुलाती है।
दिन तो गुजर जाता है,जैसे-तैसे पर रातें कटती ही नहीं।
अरसों से मुस्कुराया नहीं,आगे अब बताया जाता नहीं।
रोया हूँ तो अपने दोस्तों में
पर तुझसे तो हँस के ही मिला हूँ ।
तेरे बिना अधूरा लगता है यह जहाँ, अब किसी से भी मोहब्बत नहीं होती,
तू थी तो ज़िंदगी में बहारें थीं, अब हर शाम उदासियों से भरी होती है|
टूटे हुए दिल की आवाज़ नहीं होती, हर दर्द की कोई दवा नहीं होती,
मोहब्बत सबको जीना सिखा देती है, पर हर मोहब्बत की एक जैसी दास्तां नहीं होती|
वहम से भी अक्सर खत्म हो जाते हैं कुछ रिश्ते
कसूर हर बार गल्तियों का ही नही होता।
तेरी यादों का अब सहारा चाहिए, दर्द सहने को अब किनारा चाहिए,
टूट गया हूँ तेरे बिना इस कदर, अब जीने के लिए बस सहारा चाहिए|
दिल की आवाज़ को कौन सुने,
टूटे हुए दिल को कौन चुने।
हर ख़्वाब अब बिखरने लगे,
टूटे दिल के ज़ख्म उभरने लगे।
जब प्यार में दिल टूटता है, तो हर जगह अँधेरा छा जाता है,
जो कभी था सबसे अपना, वही अब सबसे बेगाना लगता है।
खुश रह पाओगी अपने फैसले पर,दूर जा कर मुझसे!
मैंने तो कभी भी समझा नहीं,अलग अपने को तुझसे।
चाहो तो कुछ और भी मांग लो ,खुशी से मैं दे दूंगा।
दुनिया मेरी तुम्हीं हो,तेरे लौटने का इंतजार कर लूंगा।
कुछ पल अलग रह कर तो देखो,शायद अहसास भी हो जाए तुझको,
किसी लम्हें में अपनी ग़लत-फहमी का।
किसी को चाहकर भी पा ना सके, दिल के दर्द को किसी से बता ना सके,
वो रोते रहे हमारे बगैर, हम रोते रहे उनके बिना,
मगर जता ना सके|
हर मोहब्बत की कहानी अधूरी नहीं होती, पर हर आशिक को उसकी मंज़िल नहीं मिलती,
जो मिल जाए उसे संभाल कर रखना, क्योंकि टूटी चीज़ कभी पहले जैसी नहीं होती|
ऐ शख़्स अब तो मुझको सभी कुछ क़ुबूल है,
ये भी क़ुबूल है कि तुझे छीन ले कोई ।
तू ही बता कैसे भुला दूँ तुझे, दिल के हर कोने में बसी है तस्वीर तेरी,
जितनी बार साँस लेता हूँ मैं, उतनी बार आती है याद तेरी|
टूटे वादे
तूने कहा था कभी छोड़कर नहीं जाएगा,
आज तेरी कसम भी तुझसे ज़्यादा अकेली है।
मेरा दर खुला है,खुला रहेगा बांहों में लेने को तुझको ।
पहले भी किया,आगे भी करता रहूंगा तेरी मन-मर्जी का।
आँखों से बहता पानी कोई बरसात नहीं होती,
ये टूटी मोहब्बत की सज़ा है, जो हर रात रोती।
तेरी यादों से रिश्ता अब भी कायम है, तेरे बिना जीना मुश्किल सा हो गया है,
जिसे समझा था अपनी जिंदगी का हिस्सा, वो आज किसी और की दुनिया हो गया है|
दिल टूटने की आवाज़ सुनी नहीं,
अब तेरे बिना कोई खुशी मिली नहीं।
मिलेगा तेरा प्यार तो सवार जाएंगे, नहीं तो इस दुनिआ में बिखर जाएंगे,
तुम रहते हो जिस्म में जान बनकर, छोड़ के इसे जाओगे तो मर जाएंगे ।
जिंदगी के सफर में चले हैं, हम-सफर के संग -संग।
कभी रूठ जाती, हमसफर, कभी उदास हो जाते हम।
दिल को अब किसी से गिला नहीं, मन से जो भी चाहा वो कभी मिला नहीं ।
बदनसीबी कहु या बेवफाई वक़्त की, एक दीपक मिला था वो भी जला नहीं ।
जो कभी मेरी मुस्कराहट की वजह था,
वो आज मेरे आंसुओ का सबब बन गया है ।
तेरे प्यार में खुद को इस तरह मिटा दिया, अपनी पहचान को तुझसे जोड़ दिया,
सोचा था तू साथ रहेगा उम्रभर, पर तूने तो बस दिल ही तोड़ दिया|
हम साथ चलना चाहते थे ज़िंदगी भर,
पर तू किसी और की मंज़िल बन गया
टूटे हुए दिल की आवाज़ नहीं होती, हर दर्द की अपनी कोई दवा नहीं होती।
मुस्कराने का हुनर तो हमने सीख लिया, पर रोने की अब हमें इजाजत नहीं होती।
सफर में घबरा जाती है संगिनी, देख जिंदगी के अजीब- अजीब रंग ।
कहीं पर है खाड़ी, कहीं पर्वत, कहीं रास्ते है…
दिल टूटा और सुकून छिन गया,
तेरी यादों का साया अब दिल से जुड़ गया।
तूने छोड़ा तो रो दिए हम, तेरी बेवफाई पर सो दिए हम,
अब तो आदत हो गई है दर्द सहने की, इसलिए हंसकर जी रहे हैं हम|
झे भूलने की हर कोशिश नाकाम रही,
शायद मोहब्बत इतनी सच्ची थी कि गुनाह लगने लगी।
दिल के दर्द को लफ़्ज़ों में बयां करूं कैसे, तू ही बता, तुझसे दूर रहूं कैसे।
हर पल तेरा ख्याल सताता है, तू कहती है, तुझे याद करूं कैसे।
तेरे जाने के बाद कोई शिकायत नहीं की मैंने,
बस तन्हाई से दोस्ती निभानी सीख ली।
दिल टूटने की सजा कुछ इस तरह मिली, हर खुशी भी अब अधूरी सी लगती है,
जिसे दिल की हर धड़कन में बसाया था, अब उसी के बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है|
मैं Zoya हूँ, Zoya की आख़िरी बात
पिछली बार मैंने “Best Love Wife Shayari” लिखी थी,
आज हम टूटे दिल की कहानियों तक पहुँचे हैं… क्योंकि मोहब्बत की कहानियाँ कभी ख़त्म नहीं होतीं… प्यार में हारने वाले ही जानते हैं कि broken love shayari कितनी सच्ची होती है। ये शायरी सिर्फ़ लफ़्ज़ नहीं, बल्कि टूटे दिलों की कहानी है। शायद तुम्हारा दर्द भी इन शब्दों में थोड़ा सुकून पा ले… वो बस दिल के एक कोने से दूसरे कोने तक सफ़र करती रहती हैं। 💔


